1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. US advised its citizens not to go to india

बड़ी खबर, अमेरिका ने अपने नागरिकों को दी भारत न जाने की सलाह

USA
वॉशिंगटन। भले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप से बेहतर संबंध हो लेकिन अमेरिका ने अपने नागरिकों को भारत की यात्रा नहीं करने की सलाह दी है। इसकी वजह भारत में कोरोना संकट, अपराध और आतंकवाद को बताया है।
 
अमेरिका ने भारत की यात्रा के लिए रेटिंग 4 निर्धारित की है जिसे सबसे खराब माना जाता है। इस श्रेणी भारत के अलावा सीरिया, पाकिस्‍तान, ईरान, इराक और यमन जैसे देश शामिल हैं।
 
अमेरिका ने कहा है कि भारत में कोरोना संकट है। इसके अलावा देश में अपराध और आतंकवाद में तेजी आई है, इसलिए अमेरिकी नागरिक भारत की यात्रा न करें। अमेरिका ने अपने अडवाइजरी की कुछ अन्‍य वजहों में महिलाओं के खिलाफ अपराध और उग्रवाद को भी कारण बताया है।
 
हालांकि इंडियन टूरिज्‍म एंड हॉस्पिटलटी संघ (FAITH) ने भारत सरकार से अपील करते हुए कहा कि वे अमेरिका सरकार से ट्रेवल एडवाइजरी को बदलने के लिए दबाव डाले।

फेथ ने कहा कि अमेरिका ने 23 अगस्त, 2020 तक जिन अन्य देशों को इस श्रेणी में रखा है, उनमें सीरिया, ईरान, पाकिस्तान, इराक और यमन शामिल हैं। यह भारत के साथ नाइंसाफी है। यहां सीरिया, पाकिस्तान और इराक जैसे हालात बिल्कुल नहीं हैं।
 
फेथ ने कहा कि अमेरिका भारतीय पर्यटन क्षेत्र की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। अमेरिका से आने वाले टूरिस्ट भारत में सबसे अधिक औसतन 29 दिन रुकते हैं। वहीं अन्य बाजारों के लिए यह औसत 22 दिन का है। ऐसे में अमेरिका द्वारा इस निगेटिव रेटिंग से भारत के टूरिज्म कारोबार पर असर पड़ेगा।
अगला लेख
बैंकिंग शेयरों में तेजी से सेंसेक्स 100 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी भी 11500 अंक के पार