Hanuman Chalisa

यात्रा प्रतिबंध हटने के बाद अमेरिका पहुंचे यात्रियों की आंखों में आंसू

सोमवार, 6 फ़रवरी 2017 (12:37 IST)
बोस्टन/ लॉस एंजिल्स। मुस्लिम बहुल 7 देशों के नागरिकों के अमेरिका की यात्रा करने पर लगा प्रतिबंध हटने के बाद यहां पहुंचे इन देशों के नागरिकों की आंखों में अपने परिजनों और दोस्तों से मिलते समय आंसू आ गए। अमेरिका के संघीय न्यायाधीश ने प्रतिबंध पर अस्थायी रोक लगा दी है।

 
दुनियाभर में एयरलाइनों ने यात्रियों को अमेरिका जाने वाली उड़ानों में सवार होने की अनुमति दी। न्यूयॉर्क के कैनेडी हवाई अड्डे पर मौजूद एक वकील ने बताया कि इराक और ईरान के ग्रीनकार्ड और वीजा होल्डर को हवाई अड्डे पर किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ रहा है।
 
ईरान की 32 वर्षीय पेंटर फारीबा ताजरोस्तामी जब कैनेडी हवाई अड्डे से बाहर निकली और उन्होंने अपने भाई को देखा तो उनके चेहरे पर मुस्कान खिल गई और आंखों में आंसू आ गए। फारीबा ने बताया कि वे अपने भाई से 9 साल बाद मिल रही हैं। संघीय न्यायाधीश के आदेश के बाद 2 दिन से यही स्थिति अमेरिका के हवाई अड्डों पर भी देखने को मिल रही है।
 
ईरानी छात्रा लौटी अमेरिका : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अस्थायी यात्रा प्रतिबंध संबंधी शासकीय आदेश के बाद स्वदेश भेजी गई ईरान की छात्रा एक न्यायाधीश द्वारा इस आदेश पर रोक लगाए जाने के बाद अमेरिका लौट आई है। ट्रंप ने 7 मुस्लिम बहुल देशों के लोगों के अमेरिका में अस्थायी रूप से प्रवेश पर रोक लगाने संबंधी एक शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं।
 
'लॉस एंजिल्स टाइम्स' की एक रिपोर्ट के अनुसार सारा यरजानी उन लोगों में से एक है, जो 27 जनवरी को राष्ट्रपति के आदेश के बाद कानूनी ऊहापोह की स्थिति में फंस गए थे। जब यह आदेश लागू किया गया था, उस समय सारा ओस्लो से लॉस एंजिल्स आ रही थी। उनके पास 2 साल का वैध छात्र वीजा है।
 
रिपोर्ट के अनुसार 27 जनवरी को सशस्त्र सीमा शुल्क एजेंटों ने सारा को वियेना जा रहे विमान में यहां से रवाना कर दिया था, जहां उनका परिवार है। वह रविवार को लॉस एंजिल्स अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंची। सारा ने अमेरिकियों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। (भाषा)
Show comments

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

सभी देखें

ममता बनर्जी को महाझटका! TMC के 12 और बैंक खाते सील, अब तक 1000 करोड़ रुपए लॉक

My Youth-My Pride Conclave: युवा शक्ति पर सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस, कहा-आपके सपनों के लिए हर मदद के लिए तैयार है सरकार

जो युवाओं का रोजगार खा गए, वे अयोध्या-मथुरा-काशी के बारे में क्या सोचते : योगी आदित्यनाथ

मोजतबा ने कसम खाई, 'दुश्मनों' से बदला लेंगे, ट्रंप बोले- ईरान को मिटाने के लिए 1000 मिसाइलें तैयार

वियतनाम में दर्दनाक हादसा, भारतीयों से भरी नाव पलटी, 15 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

अगला लेख