dharma sangrah
✕

कश्मीर पर शोर, चीनी उइगरों पर चुप्पी, अमेरिका की पाकिस्तान को लताड़

Updated: शनिवार, 28 सितम्बर 2019 (10:07 IST)
संयुक्त राष्ट्र महासभा में शुक्रवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस्लामिक आतंकवाद के नाम पर कश्मीर घाटी में क्रूरता का भारत पर आरोप लगाया और कश्मीर मसले को अंतरराष्ट्रीय बनाने की कोशिश करते हुए दोनों देशों के बीच परमाणु युद्ध की धमकी दी। इस पर अमेरिका ने भी पाकिस्‍तान को लताड़ लगाते हुए करारा जवाब दिया है। अमेरिका का कहना है कि पाकिस्‍तान कश्‍मीर पर तो शोर मचा रहा है, लेकिन चीनी उइगरों पर क्‍यों चुप्‍पी साधे बैठा है?

अमेरिका ने पाकिस्तान से पूछा है कि आप सिर्फ कश्मीर में मानवाधिकार के मामलों को लेकर चिंतित हैं लेकिन पूरे चीन में मुसलमान लगातार जिस भयावह हालात में हैं, उन पर आप कभी बात क्‍यों नहीं करते? अमेरिका का कहना है आपको सिर्फ कश्मीर के मुसलमानों की चिंता है, चीन के मुसलमानों की चिंता क्यों नहीं है?
मामला मुंबई हमले का हो या पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी मसूद अजहर पर प्रति​बंध लगाने का, चीन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान की मदद की है। पाकिस्तान की आर्थिक हालत खराब है और चीन इससे उबरने में भी पाकिस्तान की आर्थिक मदद कर रहा है।

अमेरिका की एक्टिंग असिस्टेंट सेक्रेटरी (साउथ एंड सेंट्रल एशिया) एलिस वेल्स ने गुरुवार को यह सवाल खड़े किए कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान चीन के बारे में क्यों नहीं बोल रहे, जहां पर 10 लाख उइगर और अन्य तुर्की भाषा बोलने वाले मुसलमानों को नजरबंद रखा गया है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को चीन के मुसलमानों की ज्यादा चिंता करनी चाहिए क्योंकि वहां मानवाधिकारों का उल्लंघन ज्यादा है। वेल्स ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान ट्रंप प्रशासन ने पूरे चीन में मुसलमानों के साथ हो रही ज्यादती और भयानक हालात के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया है।

हालांकि चीन में मुसलमानों पर ही हो रहे अत्याचार पर चुप्पी से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का कश्मीर पर प्रोपेगैंडा साफ हो जाता है। जब भी चीन में मुसलमानों के हालात पर इमरान खान से सवाल होते हैं तो वह यह कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं कि उनके अपने देश में काफी समस्याएं हैं, जिन पर उन्हें ध्यान देना है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख