biodatamaker

संयुक्त राष्ट्र यौन उत्पीड़न को सहन नहीं करेगा : गुटेरस

Updated: शनिवार, 3 फ़रवरी 2018 (10:36 IST)
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने शनिवार को स्पष्ट किया कि वह 'किसी भी समय, कहीं भी' यौन उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं करेगा।
 
 
गुटेरस ने इस प्रकार के रवैए की चुनौतियों का सामना करने को महत्वपूर्ण बताते हुए संगठनों की गुणवत्ता में सुधार के लिए 5 सूत्री योजना भी पेश की। गुटेरस ने संगठन मुख्यालय में कहा कि यौन उत्पीड़न पर संरा की जीरो टॉलरेंस नीति के प्रति पूरी प्रतिबद्धता दोहराता हूं।
 
संरा प्रमुख ने यौन शोषण और यौन हिंसा की तरह यौन उत्पीड़न को पुरुषों और महिलाओं के बीच ऐतिहासिक शक्ति असंतुलन बढ़ाने वाला बताते हुए कहा कि वे अच्छी तरह से पुरुष-प्रभुत्व वाली संस्कृति से अवगत हैं, जो कि सरकारों, निजी क्षेत्र, अंतरराष्ट्रीय संगठनों और नागरिक समाज के क्षेत्रों में भी फैले हुए हैं।
 
उन्होंने कहा कि संरा समेत सभी स्थानों पर यौन उत्पीड़न पर जीरो टॉलरेंस नीति को कायम रखने में जो बाधाएं उत्पन्न करता है, मैं उन सभी बाधाओं को दूर करने के लिए दृढ़ प्रतिज्ञ हूं।
 
संरा महासचिव ने कहा कि इस संबंध में समान अधिकार और प्रतिनिधित्व बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में शुरू की गई लिंग समानता रणनीति की चर्चा करते हुए कहा कि इसके इतिहास में पहली बार संयुक्त राष्ट्र सचिवालय में वरिष्ठ प्रबंधन पदों पर समान संख्या में महिलाओं का पुरुषों की अपेक्षा अधिक कब्जा हो चुका है। वास्तव में यह संख्या 21 पुरुषों की अपेक्षा 23 महिलाओं का है। उन्होंने इसे महज एक 'शुरुआत' बताया। (वार्ता)

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख