शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Ukraine : US orders families of embassy staff to leave
Written By
Last Updated : सोमवार, 24 जनवरी 2022 (19:52 IST)

'यूक्रेन से निकलो', रूस से बातचीत असफल होने पर अपने नागरिकों से बोला अमेरिका, हो सकता है युद्ध

'यूक्रेन से निकलो', रूस से बातचीत असफल होने पर अपने नागरिकों से बोला अमेरिका, हो सकता है युद्ध - Ukraine : US orders families of embassy staff to leave
यूक्रेन को लेकर अमेरिका और रूस के बीच तनाव बढ़ गया है। अमेरिका का कहना है कि रूस यदि यूक्रेन में दखल देता है तो फिर उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। अमेरिका ने रूस की ओर से हमले की आशंका जताई है और अपने राजनियकों के परिवारों से यूक्रेन से बाहर निकलने को कहा है। उसकी ओर से अपने नागरिकों को लेकर भी यह चेतावनी जारी की गई है।

अमेरिका ने ट्रैवल एडवाइजरी भी जारी की है, जिसमें उसने कहा है कि यूक्रेन न आएं क्योंकि रूस की ओर से कभी भी हमला किया जा सकता है।

अमेरिका का कहना है कि रूस की ओर से सैन्य कार्रवाई का खतरा बढ़ गया है। रविवार रात को अमेरिका की ओर से जारी की गई एडवाइजरी में अपने कर्मचारियों को लौटने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा राजनियकों के परिवारों से भी कहा गया है कि वे कीव छोड़ दें।

अमेरिका का कहना है कि रूस की ओर से सैन्य कार्रवाई का खतरा बना हुआ है। ऐसे में सावधानी बरतते हुए पहले ही देश छोड़ देना चाहिए। अमेरिकी विदेश मंत्रालय की रिपोर्ट में कहा गया, 'खबरें हैं कि रूस की ओर से यूक्रेन पर हमला किया जा सकता है।

खासतौर पर रूस के नियंत्रण वाले क्रीमिया और पूर्वी यूक्रेन में अनिश्चितता की स्थिति है। जब यूक्रेन की सीमा पर रूस की सैन्य मौजूदगी बढ़ने के कारण तनाव बढ़ गया है।

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रूस के विदेश मंत्री सर्गेइ लावरोव ने तनाव कम करने के लिए शुक्रवार को वार्ता की, लेकिन इस दौरान सफलता नहीं मिली।
ये भी पढ़ें
अभी और पड़ेगी भीषण ठंड, एक हफ्ते नहीं मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया अलर्ट