Daily Horoscope
✕

ब्रिटेन ने सशस्त्र बलों में अधिक भारतीयों के लिए भर्ती खोली

Updated: मंगलवार, 6 नवंबर 2018 (00:46 IST)
लंदन। ब्रिटिश सरकार ने अपने सशस्त्र बलों में सैन्यकर्मियों की कमी को दूर करने के लिए सोमवार को राष्ट्रमंडल देशों के आवेदकों के लिए मापदंडों में छूट देने की घोषणा की।
 
 
ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने संसद के समक्ष मंत्रालय के लिखित बयान में प्रस्ताव रखा जिसमें देश की थलसेना, वायुसेना और नौसेना में आवेदन के लिए जरूरी ब्रिटेन में कम से कम 5 साल के प्रवास की शर्त में छूट दी गई है। इससे बलों में भारत, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और केन्या जैसे देशों से लोग ब्रिटिश बलों में भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे।
 
रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हमने अब राष्ट्रमंडल देशों के नागरिकों के लिए ब्रिटेन में 5 साल के न्यूनतम प्रवास के मापदंड को खत्म करने और थलसेना, शाही नौसेना, शाही वायुसेना में 1,350 रंगरूट भर्ती करने का फैसला किया है।
 
बयान में कहा गया कि सभी राष्ट्रमंडल देशों से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे और 18 साल से कम उम्र के लोगों के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। राष्ट्रमंडल भारत जैसे 53 स्वतंत्र देशों का संगठन है जिनमें से ज्यादातर पूर्व में ब्रिटेन का उपनिवेश रहे हैं। (भाषा)

Show comments

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

‘सरकारी सूखा राहत क्यों नहीं मिली?’ सोशल मीडिया पर वीडियो में सवाल पूछकर नांदेड़ के किसान ने दे दी जान

सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली हाईकोर्ट में बड़ा झटका, फटकार के बाद वापस ली याचिका

बंगाल की खाड़ी में बन रहा लो प्रेशर, दक्षिण में भारी बारिश तो उत्तर भारत में महसूस होने लगी ठंड

मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग में 20 हजार पदों पर होगी भर्ती, बोले सीएम डॉ मोहन यादव, 950 से अधिक लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र

दिल्ली से लेकर पेरिस तक क्यों सड़कों पर उतर रही है Gen-Z पीढ़ी? क्या कोई पैटर्न है या वैश्विक साजिश?

अगला लेख