dharma sangrah
✕

जापान में 25 सालों में सबसे तेज तूफान, 600 से ज्यादा उड़ानें रद्द

Updated: मंगलवार, 4 सितम्बर 2018 (20:28 IST)
टोक्यो। जापान में मंगलवार को 25 साल का सबसे शक्तिशाली तूफान आया। देश में तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण अभी तक छह लोग मारे गए हैं जबकि अन्य कई घायल हुए हैं। तूफान की वजह से 600 से ज्यादा उड़ाने रद्द कर दी गई।

तेज हवाओं ने मकानों की छतों को उड़ा दिया, पुलों पर खड़े ट्रक पलट गए और ओसाका खाड़ी में खड़े टैंकर जहाज को भी वह अपने साथ उड़ा ले गई। टैंकर के एक पुल से टकराने और पुल को पहुंची क्षति के कारण कंसाई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा मुख्य द्वीप से कट गया। इस कारण करीब 3,000 लोग फंस गए हैं।

हवाई अड्डे का कहना है कि वह पुल को पहुंची क्षति का आंकलन कर रहे हैं, हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि यात्री कब अपने गंतव्य पर रवाना हो सकते हैं। तेज हवाओं और ऊंची लहरों के कारण हवाई अड्डे पर पानी भर गया और कई उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।

पश्चिमी जापान में दोपहर में 216 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चक्रवाती तूफान जेबी आया। यह इलाका इस साल गर्मी में हुई भयावह बारिश से अभी उबर ही रहा है। प्रधानमंत्री शिन्जो आबे ने लोगों से जल्द से जल्द जगह खाली करने की अपील की और अपनी सरकार से  निवासियों को बचाने के लिए सभी आवश्यक उपाय करने का निर्देश दिया।

मौसम एजेंसी के प्रमुख अनुमानकर्ता रयुता कुरोरा ने बताया कि जेबी अपने केन्द्र से 162 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकता है। यह 1993 के बाद से आया सबसे भीषण तूफान है।

चित्र सौजन्य : सोशल मीडिया

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार को मिला DMK का साथ, 22 लोकसभा सांसदों के समर्थन का ऐलान

कल्पना सोरेन संग अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, सायरा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

LIVE: इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका, परिसीमन बिल को DMK का समर्थन

ऋषिकेश में 100 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

“राज्यसभा के लिए हमने अपनी सीट छोड़ी थी...”: परिसीमन बिल पर NCP-SP के रुख से महाराष्ट्र कांग्रेस नाराज

अगला लेख