suvichar

हवाई अड्डे पर दो विमानों की टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री

Updated: शनिवार, 6 जनवरी 2018 (10:28 IST)
टोरंटो। कनाडा में टोरंटो के पियर्सन हवाई अड्डे पर शुक्रवार को 2 विमानों के टकराने से एक विमान में आग लग गई। इसके बाद उसमें सवार 10 से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
 
ग्रेटर टोरंटो हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय समयानुसार शुक्रवार शाम 6.19 बजे सनविंग एयरलाइंस और वेस्टजेट एयरलाइंस के विमान आपस में टकरा गए। इसके बाद तत्काल अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं की सहायता ली गई।
 
केलगेरी मूल के वेस्टजेट विमान के अधिकारियों के अनुसार मामूली रूप से हुए घायलों की कोई पुख्ता खबर नहीं है लेकिन सभी 168 यात्रियों के साथ-साथ चालक दल के सभी 6  सदस्य सुरक्षित हैं। दुर्घटना के समय मैक्सिको के केनकन से टोरंटो पहुंचा बोइंग 737-800 विमान मुख्य द्वार की तरफ बढ़ रहा था।
 
सनविंग ट्रैवल एजेंसी के अधिकारियों के अनुसार दुर्घटना के समय उनके विमान में कोई यात्री या विमान कर्मचारी नहीं था और हवाई अड्डे पर देखभाल से संबद्व स्विसपोर्ट इंटरनेशनल लिमिटेड एजेंसी के वाहन से विमान को खींचकर ले जाया जा रहा था। (भाषा)

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

दिशा सालियान को न जानता था न कभी मिला, CBI FIR के बाद आदित्य ठाकरे का विरोधियों पर बड़ा हमला

UPI Payment पर नया चार्ज, किन लोगों को देना होगा MDR और किसके लिए रहेगा फ्री? सरकार ने दी पूरी जानकारी

अनंत अंबानी ने पूरा किया वादा, तिरुमला को मिलीं 25 इलेक्ट्रिक बसें; श्रद्धालुओं का सफर होगा आसान

माफिया की तरह खत्म हुआ इंसेफेलाइटिस, गोरखपुर में बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी की बड़ी सौगात, पंचायत सहायकों के मानदेय में 50 फीसदी की बढ़ोतरी

अगला लेख