suvichar

सख्त हुआ ट्विटर, आपत्तिजनक ट्रोल पर कसेगा शिकंजा

Updated: बुधवार, 16 मई 2018 (15:18 IST)
सैन फ्रांसिस्को। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने ऑनलाइन ट्रोल के खिलाफ अपनी लड़ाई को तेज करते हुए कुछ कदम उठाए हैं। अब वह व्यवहारिक संकेतों को देखकर ट्विटर पर ट्रोल करने वालों की पहचान करने की कोशिश करेगा।
 
ट्विटर की यह नई पहल ट्वीट की सामग्री के अलावा उपयोगकर्ता के व्यवहार पर भी नजर रखती है। इससे ट्विटर को ट्रोल का पता लगाने और उन्हें हटाने में मदद मिलेगी। इसकी सहायता से उन आपत्तिजनक ट्वीट को भी उपयोगकर्ताओं की टाइमलाइन से हटाया जा सकता है, जो ट्विटर की नीति का उल्लंघन नहीं करते हैं।
 
यह ट्विटर द्वारा पेश नई 'सुरक्षा' पहल है, जो कि आपत्तिजनक ट्वीट का पता लगाने में मदद करेगी। ट्विटर पहले से ही इस काम में कृत्रिम मेधा और मशीन लर्निंग का उपयोग कर रही है। 
 
ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जैक डोरसी ने कहा कि हमारा उद्देश्य स्वतंत्र और मुक्त संवाद को बढ़ावा देना है। सामग्री के बजाए व्यवहार पर नजर रखना ऐसा करने का सबसे अच्छा तरीका है।
 
ट्विटर के अधिकारी डेल हार्वे और डेविड गास्का ने ब्लॉग में कहा, 'ट्रोल - जैसे कुछ व्यवहार मजेदार, अच्छे और हास्यपूर्ण हैं। लेकिन हम उन ट्रोल की बात कर रहे हैं जो ट्विटर पर सार्वजनिक संवाद को बाधित और विकृत कर रहे हैं।' (भाषा) 

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

सत्या निकेतन बिल्डिंग हादसा : 7 मौतों के बाद CJP की बड़ी मांग, दिल्ली के सभी PG का होगा सेफ्टी ऑडिट

MBBS इंटर्न डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव से पहले पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन

Donald Trump : ट्रंप का अजीब दावा- 'चांद हमारा है', Space Force की नई यूनिफॉर्म भी चर्चा में, सोशल मीडिया पर खूब उड़ा मजाक

CM डॉ. यादव की लूलू ग्रुप चेयरमैन युसूफ अली से अहम मुलाकात, MP के गेहूं-प्याज और सब्जियों की दुबई में सीधी खरीद पर बनी सहमति

LAC पर भारत-चीन की सेनाओं की बड़ी बैठक, अरुणाचल सेक्टर को लेकर हुई बड़ी चर्चा

अगला लेख