Hanuman Chalisa

ट्रंप ने यूरोपीय संघ को चेताया, मैं 'जैसे को तैसा' में यकीन करता हूं

Updated: शनिवार, 2 जून 2018 (10:43 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह मुक्त व्यापार चाहते हैं लेकिन यह भी चाहते हैं कि वह निष्पक्ष हो। हालांकि उन्होंने चेताया है कि अगर कोई अमेरिका पर कर लगाएगा तो वह भी उन देशों के ऊपर कर लगाएंगे।
 
ट्रंप ने कहा, 'आप जानते हैं कि यूरोपीय संघ (ईयू) समेत सभी देश पांच गुणा कर लगाते हैं। हम उनके (अन्य देशों के) ऊपर जो कर लगाते हैं उसका पांच गुणा वह अमेरिका पर कर लगाते हैं। मैं 'जैसे को तैसा' में यकीन करता हूं।'
 
उन्होंने कहा कि अगर आप पांच गुणा कर लगाने वाले हैं तो हम लोग भी आपके ऊपर पांच गुणा कर लगायेंगे। अब तक यह किसी ने नहीं किया। (अमेरिका का) कोई राष्ट्रपति ऐसा नहीं कर पाया। लेकिन अब ऐसा होने जा रहा है।
 
उत्तर अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते (एनएएफटीए) को अमेरिका के लिए सबसे बुरा समझौता बताते हुए ट्रंप ने कहा कि लोग अब यह सब समझ रहे हैं। (भाषा) 

Show comments

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max सितंबर में हो सकते हैं लॉन्च, बड़ी बैटरी, 2nm चिप और DSLR जैसे कैमरे की चर्चा

Priyanka Gandhi : प्रियंका गांधी के बयान पर संसद में बवाल, प्रह्लाद जोशी पर टिप्पणी से मचा हंगामा, माफी की उठी मांग

Priyanka Gandhi : संसद किसी की जागीर नहीं, छात्र न्याय मांग रहे थे भीख नहीं, छात्रों पर पैलेट गन क्यों चली? प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार से मांगा जवाब

260KM तक की रेंज वाली सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक, मचाएगी धमाल, जानिए क्या हैं फीचर्स

कौन हैं जंतर-मंतर के वायरल हो रहे मोहम्मद इरफान? क्यों राहुल गांधी पहुंचे उनके घर?

सभी देखें

GPSC Exam Date Out: बारिश के कारण स्थगित हुई परीक्षा अब 1 अगस्त को; जानें समय और पूरी जानकारी

जंग में सऊदी अरब की एंट्री, अमेरिका के साथ मिलकर इराक पर की एयर स्ट्राइक

योगी सरकार की उपलब्धि, 7 लाख से अधिक आवासीय रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने में यूपी दूसरे स्थान पर

जापान में भूकंप से तबाही, 13 की मौत, 48 हजार घरों की बिजली कटी, कई लापता

गिरफ्तार हुआ माओवादी कमांडर मिसिर बेसरा, 2 करोड़ का इनाम,150 से ज्यादा केस, कौन है बेसरा?

अगला लेख