Hanuman Chalisa
✕

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पुतिन को चेतावनी

Updated: शुक्रवार, 28 जून 2019 (13:18 IST)
ओसाका। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2020 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप को लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को शुक्रवार को चेतावनी दी।
 
ट्रंप ने जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर पुतिन के साथ हुई द्विपक्षीय वार्ता के दौरान चेतावनी दी, इसमें ध्यान न दें। ट्रंप ने यह बात उस समय कही जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि बातचीत के दौरान क्या वह ऐसा ही संदेश देने जा रहे हैं।
 
गौरतलब है कि ट्रंप ने पिछले सप्ताह 2020 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर अपने प्रचार अभियान की शुरुआत की थी।
 
अमेरिका की ओर से रूस पर वर्ष 2016 में हुए पिछले राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप का आरोप लगाया जाता रहा है, जबकि रूस इन दावों का पुरजोर खंडन करता रहा है।
 
अमेरिका के विशेष वकील रॉबर्ट म्यूलर की दो वर्षों तक जारी जांच के बाद पेश की गई रिपोर्ट में भी रूस तथा ट्रंप की अभियान टीम के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत के सबूत नहीं मिले थे।

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

Cyclone Arnab के बाद भी बारिश से राहत नहीं, IMD ने नए लो-प्रेशर को लेकर जारी किया अलर्ट, बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

Pakistan तक फैला 5 लाख फर्जी ई-मेल का नेटवर्क! UP ATS ने कानपुर के अंकित को किया गिरफ्तार, बम धमकी मामले में बड़ा खुलासा

यूपी के एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वालों पर बड़ा एक्शन, 2 दिन में 6,777 चालान, ₹1.38 करोड़ का जुर्माना

अगला लेख