सोमवार, 14 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Trump says, Hillary wants to start Third world war
Written By
Last Updated :वाशिंगटन , बुधवार, 26 अक्टूबर 2016 (11:42 IST)

ट्रंप बोले, सीरिया में तीसरा विश्व युद्ध शुरू करना चाहती हैंं हिलेरी

Donald Trump
वाशिंगटन। अमेरिकन राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन की विदेश नीति सीरिया में तीसरे विश्व युद्ध शुरू करने की है।
 
उन्होंने कहा कि अमेरिका को सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद को समझाने के बजाय इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खात्मे पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। क्लिंटन ने सीरिया पर नो फ्लाइंग जोन का प्रस्ताव रखा था। रिपब्लिकन उम्मीदवार ने उनके समर्थन में खड़े न उतरने के लिए रिपब्लिकन की भी आलोचना की।
 
ट्रंप ने कहा, 'यदि हमारी पार्टी में एकता होगी तो हम हिलेरी क्लिंटन से यह चुनाव कभी नहीं हार सकते। यदि हम उनकी बातों को सुनते हैं तो हमें सीरिया में तीसरे विश्व युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए। आप सिर्फ सीरिया में ही नहीं लड़ाई लड़ रहे हैं बल्कि आप सीरिया के साथ साथ रूस और इरान के खिलाफ भी लड़ रहे हैं।'
 
उन्होंने कहा कि  रूस एक परमाणु सम्पन्न देश हैं लेकिन जब से हिलेरी की आलोचना हुई है तब से वह राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन से वार्तालाप नहीं कर पा रही है। (वार्ता)