dharma sangrah
✕

ट्रंप की सुरक्षा में हुई फिर चूक, रैली के दौरान जबरदस्ती मीडिया के बीच घुसा एक शख्स

Updated: शनिवार, 31 अगस्त 2024 (10:41 IST)
Trump's security lapse again: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की सुरक्षा में फिर चूक हुई है। इस बार ट्रंप की रैली के दौरान एक शख्स प्रेस एरिया (media area) में जबरन घुस आया था। इस दौरान ट्रंप कुछ मीडिया समूहों को अपने खिलाफ पक्षपाती रवैये के लिए खरी-खरी सुना रहे थे।

ALSO READ: अमेरिका ट्रंप मुद्दे से आगे बढ़ने को तैयार : कमला हैरिस
 
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की सरगर्मियां तेज हैं। राष्ट्रपति पद के लिए दोनों उम्मीदवार- डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस लगातार रैलियों में एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। इस बीच रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप ने शुक्रवार को पेंसिलवेनिया में रैली की, जहां एक बार फिर एक शख्स के हंगामे के बाद उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए।

ALSO READ: Deep State क्या है, डोनाल्‍ड ट्रंप पर अटैक से लेकर बांग्‍लादेश में तख्‍तापलट का कनेक्शन
 
जानकारी के लिए कि पिछले महीने पेंसिलवेनिया में रैली के दौरान ही ट्रंप पर एक शूटर ने हमला कर दिया था। इस हमले में गोली उनके कान को छूकर निकल गई थी और वे बाल-बाल बच गए थे। इस घटना के बाद ट्रंप की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हुए थे। 
 
अबकी बार क्या हुआ?: मिली जानकारी के अनुसार पेंसिलवेनिया के जॉनटाउन में ट्रंप की रैली के दौरान एक शख्स प्रेस एरिया (मीडिया एरिया) में घुस आया था। इस दौरान अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति कुछ मीडिया समूहों को अपने खिलाफ पक्षपाती रवैये के लिए खरी-खरी सुना रहे थे। इसी दौरान एक शख्स साइकल रैक में सवार होकर मीडिया एरिया तक पहुंच गया और मंच के ठीक सामने उस जगह चढ़ने की कोशिश करने लगा, जहां चैनलों के कैमरे और टीवी रिपोर्टर तैनात होते हैं। 
 
शख्स की इस हरकत को देखते ही वहां मौजूद लोगों ने उसे नीचे घसीट लिया। इस दौरान पुलिस अफसर भी घटनास्थल पर पहुंच गए। एक पुलिसकर्मी ने इस दौरान शख्स पर काबू पाने के लिए उस पर टेजर (शॉक देने वाली बंदूक) से वार किए। बाद में पुलिसकर्मी इस शख्स को बाहर ले गए।

ALSO READ: ट्रंप समेत कई नेताओं की हत्या की साजिश, क्या है आरोपी का पाकिस्तान कनेक्शन?
 
गत 14 जुलाई को भी ट्रंप पर हुआ था हमला : पेंसिलवेनिया में 14 जुलाई को ट्रंप की रैली के दौरान हुई गोलीबारी हुई थी। इस घटना में एक व्यक्ति की जान गई थी, वहीं 2 अन्य लोग घायल हुए थे। हमलावर की पहचान 20 साल के थॉमस मैथ्यू क्रुक्स के रूप में हुई थी जिसे हमले के तुरंत बाद सीक्रेट सर्विस स्नाइपर्स ने ढेर कर दिया था। हमले में ट्रंप बाल-बाल बच गए थे और गोली उनके कान को छूकर निकल गई थी।
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख