शनिवार, 19 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Trump praises India growth story, PM Modi at APEC Summit
Written By
Last Modified: डेनांग , शनिवार, 11 नवंबर 2017 (08:20 IST)

ट्रंप ने मोदी को सराहा, भारत के विकास को बताया असाधारण

Donald Trump
डेनांग। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपेक के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भारत के लोगों को एक साथ लाने के लिए सफलतापूर्वक काम कर रहे हैं।
 
उन्होंने शुक्रवार को मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) के सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारत की 'असाधारण' आर्थिक प्रगति की भी सराहना की है। साथ ही एशिया-पैसिफिक के बजाय 'इंडो-पैसिफिक' की पैरोकारी कर दुनिया और क्षेत्रीय ताकतों को संदेश दिया है।
 
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि पीएम मोदी भारत जैसे एक विशाल देश के लोगों को साथ लाने की दिशा में सफलतापूर्वक काम कर रहे हैं। ट्रंप के मुताबिक, एपेक से बाहर के देश भी इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में जबरदस्त प्रगति कर रहे हैं।
 
उन्होंने कहा, 'अर्थव्यवस्था को बाहरी दुनिया के लिए खोलने के बाद से भारत ने असाधारण विकास किया है। इससे देश में लगातार बढ़ रहे मध्य वर्ग के लिए मौकों की नई दुनिया सृजित हुई है। भारत स्वतंत्रता की 70वीं वर्षगांठ मना रहा है, जो यह दर्शाता है कि 1.3 अरब की जनसंख्या वाला देश सफल संप्रभु लोकतांत्रिक राष्ट्र है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश भी है।'
ये भी पढ़ें
खट्टर ने पेश की मिसाल, इस तरह बने मोची के मददगार