biodatamaker
✕

नई किताब से जुड़े कार्यक्रम में ट्रंप जूनियर को झेलनी पड़ी नाराजगी

Updated: सोमवार, 11 नवंबर 2019 (20:56 IST)
लॉस एंजिल्स। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर को उदारवादियों और वाक् स्वतंत्रता को लेकर अपनी नई किताब पर बातचीत के लिए एक विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उस वक्त दर्शकों की नाराजगी झेलनी पड़ी, जब एक दर्शक इस बात को लेकर उनसे बहस करने लगा कि वे सवालों का जवाब क्यों नहीं देंगे। 'गॉर्जियन' अखबार ने यह खबर दी।
ALSO READ: ट्रंप को महंगी पड़ी गलती, लगा 14 करोड़ का जुर्माना
'गॉर्जियन' की खबर के मुताबिक लॉस एंजिल्स स्थित कैलीफोर्निया विश्वविद्यालय (यूसीएलए) में आयोजित कार्यक्रम में शामिल करीब 450 लोगों ने उस वक्त नाराजगी जताई कि ट्रंप जूनियर और उनकी महिला मित्र किंबरली गुयलफोयले ने समय की कमी के चलते सवालों का जवाब देने से इंकार कर दिया। ट्रंप यूसीएलए में अपनी नई किताब 'ट्रिगर्ड : हाउद द लेफ्ट थ्राइव्स ऑन हेट एंड वान्ट्स टू साइलेंस यूएस' पर बातचीत के सिलसिले में आए थे।
 
अखबार ने अपनी खबर में कहा कि ट्रंप जूनियर जब एक हॉल में पहुंचे तो वहां 'अमेरिका', 'अमेरिका' के नारे गूंज रहे थे। थोड़ी देर बाद जब दर्शकों को बताया गया कि वे सवाल नहीं लेंगे तो नाराज दर्शकों ने सवाल-जवाब के लिए 'क्यू एंड ए' के नारे लगाने शुरू कर दिए।
 
'गॉर्जियन' ने कहा कि ट्रंप जूनियर ने दर्शकों को बताया कि दर्शकों से सवाल लेने में वामपंथी सोशल मीडिया बाद में उनके जवाब को तोड़-मरोड़कर पेश कर सकता है। 'गॉर्जियन' के मुताबिक गुयलफोयले ने दर्शकों से कहा कि उनका व्यवहार रूखा है। इसके बाद ट्रंप जूनियर और वो स्टेज से चले गए।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख