Hanuman Chalisa
✕

ट्रंप ने गाजा युद्ध रोकने के लिए बनाया 20 सूत्रीय पीस प्लान, क्या बोले पीएम मोदी?

Updated: मंगलवार, 30 सितम्बर 2025 (10:29 IST)
Trump Peace Plan : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजराइल-हमास युद्ध को समाप्त करने और युद्धग्रस्त फिलिस्तीन क्षेत्र में युद्धोत्तर शासन स्थापित करने के लिए एक 20-सूत्रीय योजना पेश की। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू गाजा में युद्ध विराम करने की योजना पर सहमत हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि हमास इन शर्तों को स्वीकार करेगा या नहीं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गाजा युद्ध पर ट्रंप के पीस प्लान की जमकर सराहना की। ALSO READ: Donald Trump ने फिर फोड़ा टैरिफ बम, अमेरिका से बाहर की फिल्मों पर लगा दिया 100% टैक्स, बॉलीवुड पर क्या होगा असर
 
क्या है ट्रंप का प्लान : ट्रंप की योजना के तहत एक अस्थायी शासी बोर्ड की स्थापना की जाएगी जिसके अध्यक्ष ट्रंप होंगे। इस बोर्ड में पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर भी शामिल होंगे। योजना के अनुसार यदि दोनों पक्ष इसे स्वीकार करते हैं तो युद्ध तुरंत समाप्त हो जाना चाहिए। इसमें यह भी कहा गया है कि इजराइल द्वारा योजना स्वीकार किए जाने के 72 घंटों के भीतर सभी शेष बंधकों को रिहा कर दिया जाएगा।
 
ट्रंप ने कहा कि यदि हमास प्रस्तावित शांति समझौते को स्वीकार नहीं करता है तो उसे (हमास) हराने के लिए इजराइल को अमेरिका का पूर्ण समर्थन प्राप्त होगा। ALSO READ: बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्रंप के सामने कतर से कहा- सॉरी, दोहा अटैक पर माफी मांगी
 
क्या बोले पीएम मोदी : इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की गाजा संघर्ष को समाप्त कराने संबंधी योजना का मंगलवार को स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह फिलिस्तीन और इजराइल के लोगों के साथ-साथ पूरे पश्चिम एशियाई क्षेत्र के लिए दीर्घकालिक शांति, सुरक्षा और विकास का एक व्यवहार्य मार्ग प्रदान करती है।
 
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

दाहोद में CM पटेल का तीन दिवसीय दौरा, आदिवासी परिवारों के घर भोजन और युवाओं से संवाद

सरेंडर नहीं करूंगा, अल्‍लाह के पास जाऊंगा, सुरक्षाबलों ने लतीफ भट्ट को भेज दिया दोजख

सिवनी में ASP दीपक मिश्रा ने होटल में कपल को धमकाया, लड़के के बैग में गांजा रखने की धमकी, होटल संचालक से 50 हजार रुपये महीने मांगने का आरोप

योगी ने बताया 2027 में जीत का गणित, कहा- इस बार तो रिकॉर्ड भी बनेगा

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

अगला लेख