Hanuman Chalisa
✕

व्हाइट हाउस ने दी जानकारी, योग्यता आधारित आव्रजन प्रणाली स्थापित करने पर काम कर रहे हैं ट्रंप

Updated: शनिवार, 11 जुलाई 2020 (09:24 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप योग्यता के आधार पर आव्रजन प्रणाली स्थापित करने संबंधी एक शासकीय आदेश पर काम कर रहे हैं। व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी है।
 
व्हाइट हाउस का यह बयान तब आया है, जब ट्रंप ने टेलीमुंडो न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि वे आव्रजन पर एक शासकीय आदेश पर काम कर रहे हैं जिसमें डेफर्ड एक्शन फॉर चाइल्डहुड अराइवल्स (डीएसीए) कार्यक्रम के प्राप्तकर्ताओं को नागरिकता देने की रूपरेखा शामिल होगी।
ALSO READ: अमेरिका : ट्रंप सरकार का नया आदेश भारतीय छात्रों के लिए कितनी बड़ी आफ़त?
डीएसीए प्रत्यर्पण से एक तरह की प्रशासनिक छूट है। डीएसीए का मकसद उन योग्य प्रवासियों की प्रत्यर्पण से रक्षा करना है, जो तब अमेरिका आए थे जब वे बच्चे थे। एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा कि डीएसीए पर उनकी कार्रवाई आव्रजन पर एक वृहद विधेयक का हिस्सा बनने जा रही है।
 
उन्होंने कहा कि यह एक व्यापक और बहुत अच्छा विधेयक होगा, यह योग्यता पर आधारित विधेयक होगा तथा इसमें डीएसीए शामिल होगा। मुझे लगता है कि लोग इससे खुश होंगे। व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति ने आज घोषणा की कि वे अमेरिकी कामगारों के अधिकारों की रक्षा करने के लिए योग्यता पर आधारित आव्रजन प्रणाली स्थापित करने के शासकीय आदेश पर काम कर रहे हैं।

साक्षात्कार के दौरान राष्ट्रपति ने विपक्षी दल पर डीएसीए पर उनके साथ समझौते को तोड़ने का आरोप लगाया। (भाषा)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी की देव दीपावली पर दिखेगा भव्य नजारा, 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे घाट; 2100 ड्रोन और लेजर शो होंगे आकर्षण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रकाश पर्व पर देश व प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, गुरु नानक देव जी को किया नमन

खटीमा में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की विशेष पूजा, देव दीपावली और गुरु पर्व की बधाई दी

दिल्ली पुलिस पर सबसे बड़ा हमला: थाने के अंदर 5 और बाहर 4 जवानों को मारा चाकू, एनकाउंटर में आरोपी को लगीं 6 गोलियां

LIVE: कन्नौज में स्कूल बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 बच्चों की मौत

अगला लेख