रविवार, 13 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Trump calls Putin Russia plane accident
Written By
Last Modified: वाशिंगटन , मंगलवार, 13 फ़रवरी 2018 (08:49 IST)

रूस में विमान हादसा, ट्रंप ने पुतिन से की बात

Donald Trump
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन को फोन कर मॉस्को के पास हुई भीषण विमान दुर्घटना पर संवेदना व्यक्त की। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
 
राजधानी में दोमोदेदोवो हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में विमान में सवार 71 लोगों की मौत हो गई थी।
 
दोनों नेताओं के बीच यह बातचीत ऐसे समय में हुई जब एफबीआई अमेरिकी चुनाव में रूसी हस्तक्षेप के आरोपों की जांच कर रहा है। रूसी अधिकारियों ने बताया कि दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया शांति प्रक्रिया पर भी चर्चा की। (भाषा) 
 
ये भी पढ़ें
ट्रंप की बहू ने खोला संदिग्ध लिफाफा, अस्पताल में भर्ती