dharma sangrah
✕

ट्रंप ने क्वालकाम के प्रस्तावित अधिग्रहण पर लगाई रोक

Updated: मंगलवार, 13 मार्च 2018 (15:12 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए चिप बनाने वाली कंपनी क्वालकाम के प्रस्तावित अधिग्रहण पर मंगलवार को रोक लगा दी है।
 
सिंगापुर की प्रतिस्पर्धी कंपनी ब्रॉडकाम अमेरिकी कंपनी का 117 अरब डॉलर में यह अधिग्रहण करने वाली थी और यह प्रौद्योगिकी जगत का अब तक का सबसे बड़ा सौदा होता। माना जा रहा है कि अमेरिका ने चिप बाजार में चीन की बढ़त की आशंकाओं के मद्देनजर यह रोक लगाई गई है।
 
ट्रंप ने अपने अधिशासी आदेश में कहा, ऐसे विश्वस्त प्रमाण मिले हैं जिससे यह संदेह पुख्ता होता है कि ब्रॉडकाम द्वारा क्वालकाम के अधिग्रहण से अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा हो सकता है। उन्होंने आदेश दिया कि ब्रॉडकाम के क्वालकाम को खरीदने पर तत्काल स्थायी पाबंदी लगाई जाती है।
 
यदि यह सौदा पूरा होता तो उससे बनने वाली संयुक्त कंपनी दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी चिप विनिर्माता होती। इंटेल और सैमसंगइस समय दो सबसे बड़ी चिप विनिर्माता हैं।
 
ब्रॉडकाम ने जारी बयान में कहा कि वह राष्ट्रपति के आदेश की समीक्षा कर रही है। उसने कहा कि ब्रॉडकाम इस बात को खरिज करती है कि क्वालकाम के प्रस्तावित अधिग्रहण से राष्ट्रीय सुरक्षा को किसी तरह का खतरा होगा।
 
अमेरिका के अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स ने कहा कि ट्रंप के इस निर्णय के पीछे चीन मुख्य वजह है। पिछले सप्ताह अमेरिका के कई सांसदों ने इस अधिग्रहण पर रोक लगाने की मांग की थी। (भाषा) 

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

12 घंटे का बंद और कटे सिर पर 48 घंटे का अल्टीमेटम! मणिपुर में फिर भड़की हिंसा की आग, जानिए क्या हैं हालात?

‘पहले राहुल, फिर मोदी’: 24 घंटे में दो बड़े 'सरप्राइज'! आखिर तमिलनाडु के सीएम विजय पर क्यों फिदा हैं देश के 2 बड़े दिग्गज?

मध्यप्रदेश में गहराया बिजली संकट, ग्रामीण इलाकों में कटौती से किसान परेशान, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

LIVE: सौरव दास, आशुतोष रांका पुलिस हिरासत में, प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे जंतर मंतर

जेएनयू से बर्खास्त किए गए कांग्रेस सांसद अंगोमचा; आरोपों को बताया राजनीतिक 'विच हंट', एक्शन में भाजपा

अगला लेख