ganesh chaturthi
✕

चीन नेपाल के बीच सीमा खोली गई, व्यापार हुआ शुरू

Updated: सोमवार, 6 जुलाई 2020 (16:59 IST)
काठमांडू। नेपाल ने सोमवार को 6 महीने बाद चीन के साथ अपने सबसे महत्वपूर्ण सीमा व्यापार मार्ग को फिर से खोल दिया। कोरोनावायरस महामारी के कारण इसे बंद कर दिया गया था। नेपाली अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है।
 
चीन और नेपाल के बीच सीमा पार व्यापार के लिए 2 प्रमुख मार्ग हैं। इनमें से एक है रासुवागाढी-केरुंग सीमा पार केंद्र। दूसरा सीमापार व्यापार मार्ग तातोपाणि-झांगमू है जिसे 2 महीने बंद रखने के बाद मार्च अंत में खोल दिया गया था। अधिकारी ने कहा कि फिलहाल दोनों देशों के बीच केवल एक तरफ से माल परिवहन की शुरुआत की गई है। तिब्बत के केरुंग में जो माल अटका हुआ था, वह सोमवार को खोले गए सीमा बिंदु से अब नेपाल में पहुंचने लगा है।
ALSO READ: आखिर क्यों रहता है चीन, पाकिस्तान, नेपाल से लगती सीमा पर तनाव?
उन्होंने कहा कि रासुवागाढी सीमा बिंदु को अभी केवल एकतरफा माल के लिए खोला गया है। चीन से नेपाल में माल पहुंचाने के लिए ही इसे खोला गया है। इस सीमापार रास्ते से कोई मानवीय आवागमन नहीं होगा। अधिकारी ने कहा कि दोतरफा परिवहन सुविधा और लोगों का आवागमन कुछ समय बाद शुरू किया जाएगा।
 
अधिकारी ने कहा कि इस रास्ते से 120 टन माल रोजाना चीन से नेपाल पहुंचेगा। इस रास्ते से चीन को फल, तैयार माल, इलेक्ट्रॉनिक सामान, दूरसंचार और जल विद्युत परियोजनाओं के लिए उपकरण नेपाल में भेजे जाएंगे। यह सीमापार रास्ता कोविड-19 के कारण जनवरी में ही बंद कर दिया गया था।
 
नेपाल में कोरोनावायरस से संक्रमितों का आंकड़ा रविवार को 293 नए मामले सामने आने के साथ ही बढ़कर 15,784 तक पहुंच गया। नेपाल में कोविड-19 से अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है। खतरनाक कोरोनावायरस बीमारी की शुरुआत चीन के बुहान शहर से दिसंबर 2019 में हुई थी। चीन में इस बीमारी से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 83,553 तक पहुंचा जबकि 4,634 लोगों की इससे मौत हुई। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख