biodatamaker

तियांगोंग 1 अंतरिक्ष स्टेशन दक्षिण प्रशांत में गिरा

Updated: सोमवार, 2 अप्रैल 2018 (12:42 IST)
शंघाई। चीन का अंतरिक्ष स्टेशन तियांगोंग-1 सोमवार को दक्षिण प्रशांत क्षेत्र में वायुमंडल में पहुंचते ही नष्ट हो गया। चीनी अंतरिक्ष प्राधिकरण ने इसकी पुष्टि की है। यह स्टेशन पिछले 2 साल से अंतरिक्ष में बेकार घूम रहा था। इस स्टेशन के मलबे के धरती पर गिरने की आशंका जताई जा रही थी।
 
 
चीन की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक इस यान ने सुबह 8 बजकर 15 मिनट पर धरती के वायुमंडल में दोबारा प्रवेश किया और इसका अधिकांश हिस्सा जलकर नष्ट हो गया। इससे पहले प्राधिकरण ने अपनी वेबसाइट में अंतरिक्ष स्टेशन के ब्राजील के रियो डी जेनेरियो और साओ पाउलो शहरों के पास दक्षिण प्रशांत तट के ऊपर दोबारा वायुमंडल में प्रवेश करने की उम्मीद जताई थी।
 
अमेरिका वायुसेना के 18वीं अंतरिक्ष नियंत्रण स्क्वॉड्रन ने पृथ्वी की कक्षा के सभी कृत्रिम वस्तुओं का पता लगाते हुए कहा कि तियांगोंग-1 ने दक्षिण प्रशांत तट की ऊपर फिर से प्रवेश किया था। ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, दक्षिण कोरिया और ब्रिटेन में समकक्षों के साथ समन्वय में उन्होंने भी तियांगोग-1 के फिर से वायुमंडल में प्रवेश की पुष्टि की थी।
 
चीन ने शुक्रवार को अंतरिक्ष स्टेशन के बड़े हिस्से के धरती पर गिरने की आशंका जताई थी। चीन के मुताबिक 10.4 मीटर लंबा (34.1 फुट लंबा) यह अंतिरक्ष यान तियांगोंग वर्ष 2011 में लॉन्च किया गया था।
 
चीन की स्पेस एजेंसी चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक तियांगोंग-1 से मार्च 2016 से संपर्क टूट चुका था जिसके बाद से यह अंतरिक्ष में घूम रहा था। चीन का लक्ष्य 2023 तक इस यान को अंतरिक्ष के कक्षा में स्थायी रूप से स्थापित करना था। (वार्ता)

Show comments

'वंदे मातरम' विवाद के बाद सोनिया और राहुल की बढ़ी मुश्किलें, दोनों के खिलाफ थाने में दर्ज हुई FIR, मामले पर क्‍या बोले बंकिम चट्टोपाध्याय के वंशज?

NTA का बड़ा फैसला, UGC-NET परीक्षा हुई रद्द, इन 3 विषयों की दोबारा होगी Exam, जानिए क्या है कारण?

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने लगाई फांसी, TMC दफ्तर में फंदे से लटका मिला शव, मामले पर क्‍या बोलीं ममता बनर्जी?

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, दिव्यास्त्र Mk3 का हुआ सफल टेस्ट, जानिए स्‍वदेशी ड्रोन की खासियत

क्या है 'मुंढे इफेक्ट'? जानिए कैसे IAS तुकाराम मुंढे ने एक ही झटके में बदल दी खाद्य सुरक्षा की तस्वीर, ब्लिंकिट से लेकर KFC और Starbucks को भी थमाए नोटिस!

सभी देखें

यूपी में सड़क सुरक्षा व शून्य मृत्युदर की दिशा में परिवहन विभाग ने उठाए कड़े कदम

'वंदे मातरम' विवाद के बाद सोनिया और राहुल की बढ़ी मुश्किलें, दोनों के खिलाफ थाने में दर्ज हुई FIR, मामले पर क्‍या बोले बंकिम चट्टोपाध्याय के वंशज?

दिव्यांगजनों को डिजिटल सशक्त बना रही योगी सरकार, स्मार्टफोन-टैबलेट से बढ़ी पहुंच

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया देश के पहले वर्चुअल चिड़ियाघर का लोकार्पण, आप भी एंजॉय करें 14D-360 डिग्री थिएटर में फिल्म

यूपी में दिखता है बदलाव, मजबूत नेतृत्व से कानून व्यवस्था में बढ़ा लोगों का भरोसा : नाना पाटेकर

अगला लेख