Hanuman Chalisa

हिन्दू पुजारियों ने किया थाईलैंड के राजा का राज्याभिषेक, सोने और हीरे से लदे 66 साल के किंग

थाईलैंड के राजा महा महा वजीरालोंगकोर्न का शनिवार को एक भव्य समारोह में राज्याभिषेक किया गया। हिन्दू पुजारियों ने सोने और हीरे से लदे 66 साल के किंग का राज्याभिषेक किया। उन्हें सोने का मुकुट पहनाकर राजा घोषित किया गया। यहां ब्राह्मण पंडितों ने उन्हें राजचिह्न, सोने का राजदंड और कीमती पत्थर से बनी तलवार दी।
 
राज्याभिषेक 3 दिन तक चलेगा। प्राचीन रिवाजों के तहत समारोह के पहले दिन वजीरालोंगकोर्न सुबह सबसे पहले राजमहल पहुंचे और बौद्ध गुरू से उपदेश लिए। समारोह की शुरुआत राजा को पवित्र जल से स्नान कराने से हुई, जहां थाईलैंड के 76 प्रांतों से एकत्र किए गए पवित्र जल को 66 वर्षीय राजा के सिर, पीठ और हाथों पर डाला गया।
इसके बाद सुनहरे परिधान व कढ़ाई वाली पैंट पहने राजा ने अभिषेक अनुष्ठान में भाग लिया जो ग्रैंड पैलेस के बेजल दास्किन थ्रोन हॉल में हुआ, जहां बौद्ध और ब्राह्मणवाद का संयोजन देखने को मिला। कहा जाता है कि राज्याभिषेक की प्रथा भारत से ही यहां आई है।
 
बोडिन्द्रदेबयवरंगकुन का राज्याभिषेक उनके पिता राजा भूमिबोल अदुल्यदेज के निधन के बाद सिंहासन पर आसीन होने के दो साल से अधिक समय बाद हुआ।
 
उल्लेखनीय है कि वजीरालॉन्गकॉर्न ने सबको हैरान करते हुए इसी सप्ताह अपनी सुरक्षा अधिकारी से शादी रचा ली थी और इसके साथ ही उन्हें रानी सुतिदा की उपाधि से भी नवाजा गया।

Show comments

Electric Vehicle से कैसे होगी 50000 से 1 लाख रुपए तक की कमाई, कौनसे हैं बिजनेस आइडियाज, क्या-क्या काम किया जा सकता है

क्या मोदी ने पुतिन को परमाणु हमले से रोका था? पोलैंड के उपविदेश मंत्री का सनसनीखेज दावा

खुशखबर... अब बिना कनेक्शन के भी मिलेगा LPG सिलेंडर, ऑनलाइन होगी डिलीवरी, जानिए क्‍या है प्रोसेस?

तीसरा बच्चा होने पर चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य, नियम पर Supreme Court ने क्या कहा, क्यों बताया गैर जरूरी

Bajaj Chetak और TVS iQube को मिलेगी कड़ी टक्कर, Ather 29 अगस्त को लॉन्च करेगा सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर

सभी देखें

WhatsApp और Telegram के Username Feature पर सरकार सख्त, 20 दिनों में आ सकता है बड़ा फैसला

Uttarakhand : विपक्ष के विधायक भी हुए CM धामी के मुरीद, कांग्रेस विधायक ने मंच से की खुलकर तारीफ

बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, हत्या के प्रयास का आरोप

One Nation, One Election : एक देश-एक चुनाव पर बड़ा अपडेट, 2029 में साथ हो सकते हैं लोकसभा और विधानसभा चुनाव

आयुष्मान योजना में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, बिजनौर के 16 अस्पतालों पर कार्रवाई, 6 पर निलंबन की तैयारी

अगला लेख