ganesh chaturthi
✕

दुनिया की पहली स्पोर्ट्स कार जो मंगल पर जाएगी

Updated: शनिवार, 30 दिसंबर 2017 (12:12 IST)
फ्लोरिडा, अमेरिका। सड़क पर दौड़ने वाली दुनिया की सबसे तेज कारों में से एक टेस्ला कंपनी की स्पोर्ट्स कार अब मंगल ग्रह पर जाने वाली है। इस कार को नासा के स्पेस रॉकेट Saturn V Apollo 11 के लॉन्च पैड से ही अंतरिक्ष में भेजा जाएगा।
 
दुनिया की सबसे बड़े स्पेस उपकरण बनाने वाली कंपनी Space X के संस्थापक इलॉन मस्क ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुनिया की सबसे तेज दौड़ने वाली कारों में शामिल 'Tesla Roadster' को अगले महीने मंगल मिशन पर भेजा जाएगा। 
 
उन्होंने बताया कि इस कार को उन्हीं की कंपनी द्वारा बनाए गए स्पेस क्राफ्ट Falcon Heavy के जरिए मार्स के ऑर्बिट पर भेजा जाएगा। ये रॉकेट उसी लॉन्च पैड से लॉन्च किया जाएगा जहां से चांद पर जाने वाला नासा का स्पेस शटल Saturn V Apollo 11 टेक ऑफ करेगा। 
 
उल्लेखनीय है कि Falcon Heavy रॉकेट, टेस्टिंग के लिए मंगल ग्रह की कक्षा में भेजा जा रहा है।
 
टेस्ला रोड्स्टर दुनिया की पहली स्पोर्ट्स कार है जो मंगल के ऑर्बिट में प्रवेश करेगी। कुछ दिन पहले खुद इलॉन मस्क ने अपने ट्विटर अकाउंट से स्पेस रॉकेट में रखी हुई इस कार की फोटो शेयर की थी। 
 
मस्क ने कहा, 'आम तौर पर टेस्टिंग के लिए भेजे जाने वाले रॉकेट में स्टील के ब्लॉक रखकर भेजे जाते हैं। लेकिन मुझे ये बोरिंग लगा, इसलिए मैंने कुछ विचित्र करने का सोचा। इस रॉकेट के साथ टेक ऑफ करने वाली कार असली टेस्ला रोड्स्टर कार है।' 
 
कार निर्माता, टेस्ला कंपनी, के सीईओ भी इलॉन मस्क ही हैं। Tesla Roadster सिर्फ 1.9 सैकेंड में 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ लेती है और महज 4.2 सैकेंड में ये 160 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड पर पहुंच जाती है। इसकी अधिकतम स्पीड करीब 400 किलोमीटर प्रतिघंटा है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख