suvichar
✕

मिस्र में सुरक्षाबलों ने 52 आतंकियों को किया ढेर, 7 ठिकाने भी किए ध्‍वस्‍त

Updated: मंगलवार, 9 अक्टूबर 2018 (20:06 IST)
काहिरा। मिस्त्र के उत्तरी सिनाई प्रांत में सुरक्षाबलों ने एक विशेष अभियान के तहत 52 आतंकवादियों को मार गिराया। चीनी ग्लोबल टेलीविज़न नेटवर्क की सोमवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, व्यापक अभियान सिनाई 2018 के तहत उत्तरी और मध्य सिनाई में कुल सात आतंकवादी ठिकानों को भी नष्ट कर दिया गया।


इस दौरान सेना ने मुठभेड़ में 26 आतंकवादियों को मार गिराया तथा उनके पास से कई स्वचालित राइफल, हथगोले, विस्फोटक बेल्ट, वायरलेस संचार उपकरण, इलेक्ट्रिक सर्किट तथा गोले-बारूद बरामद किए। इसके अलावा उत्तर सिनाई प्रांत की राजधानी अरिश में पूर्व निर्धारित अभियान के दौरान पुलिस के साथ मुठभेड़ में बाकी आतंकवादी मारे गए।

पुलिस ने 10 स्वचालित राइफलें, चार मशीनगन और दो विस्फोटक उपकरणों को जब्त कर लिया, जबकि 26 वाहनों और 52 लाइसेंस रहित मोटरबाइकों को नष्ट कर दिया गया। इस वर्ष फरवरी में मिस्र ने सिनाई 2018 सैन्य अभियान शुरू किया, जिसमें अब तक 380 आतंकवादियों और 30 से अधिक सैनिक मारे जा चुके हैं। (वार्ता)

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन, मशाल लेकर कहा- गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

तेलंगाना के मुशीराबाद में मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने की साजिश! BJP नेता पर FIR दर्ज

प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने दी बधाई

पीएम मोदी के राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष : सीएम धामी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

क्या विराट कोहली ने लिए प्रेमानंद महाराज से मिलने के 5 करोड़? क्रिकेटर की टीम ने बताया सच

अगला लेख