here

Hanuman Chalisa

काबुल में चैरिटी पर आतंकी हमला, 25 की मौत

मंगलवार, 6 सितम्बर 2016 (12:05 IST)
काबुल। काबुल में एक चैरिटी पर आज हमले के दौरान कई घंटे तक विस्फोटों और गोलीबारी की आवाजें सुनाई देती रहीं। अफगानिस्तान की राजधानी में हिंसा की फिर से आई लहर में अब तक कम से कम 25 लोग मारे गए तथा दर्जनों घायल हो गए हैं। 
 
 
 
पामलारेना चैरिटी पर हमला सोमवार को एक भीषण धमाके के साथ शुरू हुआ था। इस हमले से कुछ घंटे पहले ही तालिबान ने रक्षा मंत्रालय के समीप दो बम विस्फोट किए थे। ऐसा लगता है कि इस हमले का उद्देश्य बड़ी संख्या में लोगों को हताहत करना था।
 
चैरिटी पर हमले के बाद शार-ए-ना के समीपवर्ती स्थान से गहरा धुआं उठता नजर आया। पामलारेना का पश्तो में अर्थ देखभाल होता है। सरकार ने आज जब इलाके की छानबीन के लिए अभियान शुरू किया तब कुछ विस्फोट और गोलियों की आवाजें फिर सुनाई दीं।
 
‘केयर’ इंटरनेशनल की प्रवक्ता ने बताया कि चैरिटी तत्काल यह पुष्टि नहीं कर पाई कि क्या हमले का निशाना वह थी।
 
गृह मंत्रालय के प्रवक्ता सेदिक सेदिकी ने ट्विटर पर, इस हमले में एक व्यक्ति के हताहत होने की पुष्टि करते हुए बताया कि 10 विदेशियों सहित 42 लोगों को हमले के बाद बचाया गया है।
 
उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने सभी तीनों हमलावरों को मार गिराया है। प्रशासन ने पूर्व में हमलावरों की संख्या दो बताई थी।
 
अब तक किसी भी उग्रवादी गुट ने चैरिटी पर हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। बहरहाल यह हमला ऐसे समय पर हुआ है जब तालिबान ने अमेरिका समर्थित सरकार के खिलाफ देश भर में हमले तेज कर दिए हैं। (भाषा) 

Show comments

मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों के शामिल करने पर सियासत, विधायक आतिफ अकील के मेंबर बनने पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद खफा

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव की छुट्‍टी

Keeway Hypevolt-R : 180Km की रेंज और हाईटेक फीचर्स से लैस सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, जाने और क्या हैं फीचर्स

घर के बाहर मौत बनकर पहुंचा शेर! चरवाहे को जमीन पर दबोचा, लोगों ने पत्थर बरसाकर बचाई जान, VIDEO वायरल

पहलगाम हमला : NIA की चार्जशीट में हाफिज सईद का नाम, भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश का आरोप

सभी देखें

दुर्गा स्क्वॉड कैसे बदलेगा बंगाल में महिला सुरक्षा का हाल?

SIT जांच में बड़ा खुलासा, 40 दिनों में 70 बार चढ़ावे की चोरी, गिनती कक्ष में सुरक्षा मानकों की अनदेखी

इंदौर के खजराना सिविल अस्पताल के नाम पर दवाओं-उपकरणों की नहीं हुई कोई खरीदी, जानें पूरा सच

Top News 7 July: राम मंदिर चढ़ावा चोरी SIT रिपोर्ट में बड़े खुलासे, महाराष्ट्र में रेड अलर्ट, ट्रंप की ईरान को धमकी

Ram temple donation theft row : राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की बड़ी रिपोर्ट, नकदी छिपाने के कई मामले उजागर, चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे मंजूर

अगला लेख