Daily Horoscope

ब्रिटेन में ब्रेक्जिट पर बनी बात, टेरेसा मे को मिला कैबिनेट का साथ

Updated: गुरुवार, 15 नवंबर 2018 (13:26 IST)
लंदन। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेसा मे ने बुधवार को कहा कि यूरोपीय संघ के साथ ब्रेक्जिट समझौते पर बने गतिरोध के संबंध में अपने कैबिनेट सहयोगियों से चली लंबी बातचीत के बाद अब उन्हें सभी का साथ मिल गया है।


ब्रिटेन के प्रधानमंत्री निवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर करीब पांच घंटे चली बैठक के बाद एक बयान में टेरेसा मे ने कैबिनेट के साथ को ऐसा निर्णायक कदम बताया जो यूरोपीय संघ के साथ ब्रेक्जिट वार्ता को आगे बढ़ाने तथा ब्रिटेन के हित में समझौता करने की दिशा में देश को आगे बढ़ने में सक्षम बनाएगा।

मे ने कहा कि उनके और उनकी टीम के बीच लंबी और विस्तृत बातचीत हुई, जिसमें उन्होंने मौजूदा स्वरूप में ही ब्रेक्जिट समझौते पर आगे बढ़ने का फैसला लिया। उन्होंने एक बयान में कहा, मैं दिलोदिमाग से इस पर यकीन करती हूं कि यह पूरे ब्रिटेन के हित में है।

कैबिनेट में ब्रेक्जिट को लेकर एकमत नहीं होने के कारण पिछले कुछ सप्ताह से लगातार अटकलें लगाई जा रही थीं। ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ और ब्रिटिश सरकार ने संयुक्त रूप से बुधवार को 585 पन्नों का ब्रेक्जिट समझौते का मसौदा प्रकाशित किया।

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

75 जिले और 75 मैनिफेस्टो, UP चुनाव के लिए अखिलेश यादव का 'मास्टरस्ट्रोक' प्लान

प्रतिद्वंद्विता से साझेदारी की ओर भारत-चीन, China ने BRICS के बाद कहा

असुरों और राष्ट्रविरोधियों से सावधान! गणेश पूजा के मंच से CM अधिकारी ने किस पर साधा निशाना

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

CM योगी का बड़ा ऐलान, अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपए का कैशलेस इंश्योरेंस और चैंबर सुविधाएं

अगला लेख