dharma sangrah
✕

तालिबान की भारत को चेतावनी, अफगानिस्तान में सेना भेजी तो अच्छा नहीं होगा

Updated: शनिवार, 14 अगस्त 2021 (11:14 IST)
काबुल। अफगानिस्तान में तालिबान का दबदबा तेजी से बढ़ रहा है। उसने 34 प्रांतीय राजधानियों में से 17 पर कब्जा कर लिया और तालिबानी लड़ाके राजधानी काबुल से मात्र 50 किलोमीटर दूर है। इस बीच तालिबान ने भारत को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अफगानिस्तान में सेना भेजी तो अच्छा नहीं होगा।
 
विद्रोही संगठन के प्रवक्ता ने कहा कि अफगानिस्तान में भारत को सैन्य मौजूदगी से बचना चाहिए। दरअसल, अमेरिका, ब्रिटेन, रूस समेत कई देश अफगानिस्तान में बिगड़ती स्थिति को लेकर लगातार चर्चा कर रहे हैं। इसके अलावा भारत ने अपने नागरिकों को भी जल्द से जल्द अफगानिस्तान से निकलने की सलाह दी है।
 
तालिबान के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि भारत अगर अफगानिस्तान में सैन्य दखल देता है और यहां उसकी उपस्थिति होती है, तो यह उनके लिए अच्छा नहीं होगा। उन्होंने अफगानिस्तान में दूसरे देशों के सैन्य उपस्थिति की हालत देखी, तो यह उनके लिए एक खुली किताब है।
 
 
शाहीन ने कहा कि अफगानिस्तान के लोगों के लिए जो भी संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं, यहां जो भी विकास हुआ है। उसके लिए हम भारत के शुक्रगुजार हैं। 
 

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

बहरीन हमले पर अमेरिका का पलटवार! ईरान के केशम द्वीप पर एयरस्ट्राइक; होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ा तनाव

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

मस्जिद में छुपा था लश्कर कमांडर लतीफ भट, वीडियो कॉल पर सरेंडर की अपील ठुकराई; मुठभेड़ में ढेर

खतरनाक हुआ चक्रवात 'अकवान', समुद्र में उठेंगी 2 मीटर ऊंची लहरें; 2 लाख लोगों को सुरक्षित निकालने की तैयारी

LIVE: कुलगाम में मुठभेड़, लश्कर आतंकी लतीफ भट ढेर

अगला लेख