Narak Chaturdashi
✕

तालिबान के नए फरमान, शर्ट-पैंट नहीं कुर्ता-पायजामा पहनना होगा, महिलाओं के अकेले सफर करने पर भी मनाही

Updated: बुधवार, 30 मार्च 2022 (09:49 IST)
काबुल। अफगानिस्तान की तालिबानी हुकूमत ने अपने सरकारी कर्मचारियों के लिए नया फरमान जारी किया है। अगर सरकारी नौकरी करनी है तो दाढ़ी रखनी पड़गी। बगैर दाढ़ी के सरकारी दफ्तरों में एंट्री नहीं मिलेगी। सिर्फ दाढ़ी ही नहीं बल्कि उनके लिए कपड़े भी तय किए गए हैं। अब कोई सरकारी कर्मचारी या अधिकारी शर्ट-पैंट या सूट नहीं पहनेगा। उन्हें लंबा कुर्ता और पायजामा पहनकर ही सरकारी दफ्तर में आने का फरमान जारी किया गया है।

ALSO READ: दुनिया में आतंक मचाने वाले ‘तालिबानी’ इस बार क्‍यों कर रहे ‘बुद्ध प्रतिमाओं’ की हिफाजत, क्‍या है वजह?
 
तालिबान शासित अफगानिस्तान के धार्मिक मंत्रालय ने सरकारी कर्मचारियों को लेकर आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया गया है कि उनके लिए दाढ़ी रखना अनिवार्य है। सरकारी मुलाजिमों को सिर्फ तालिबानी ड्रेस यानी लंबा और ढीला कुर्ता-पायजामा पहनना होगा।
 
तालिबान महिलाओं को लेकर भी कई अजीब फरमान जारी कर चुका है। इनमें के महिलाओं के अकेले सफर करने पर मनाही और स्कूल न जाने के आदेश शामिल हैं। इसके अलावा दुकानों के बाहर से महिलाओं की तस्वीर वाले बोर्ड हटा दिए गए थे। तालिबान इन सबके पीछे इस्लामी नियमों का हवाला देता है। वहीं अब तालिबान हुकूमत ने नया फरमान जारी कर सरकारी कर्मचारियों के लिए दाढ़ी रखना अनिवार्य कर दिया है।(फ़ाइल चित्र)

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा, S27 और S27 Plus को लेकर सामने आई यह खबर

अर्नब-मुरासु के बाद एक और चक्रवाती तूफान का खतरा! बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बड़ा आतंकी हमला: गश्त कर रहे सीआरपीएफ जवानों पर बरसाई गोलियां, 3 घायल

अगला लेख