suvichar
✕

सितंबर 2017 में सीरिया में गईं 3000 जान

Updated: सोमवार, 2 अक्टूबर 2017 (07:12 IST)
बेरूत। सीरियाई युद्ध में सितंबर में 955 नागरिकों समेत कम से कम तीन हजार लोगों की मौत हो गयी। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के निगरानीकर्ताओं ने आज कहा कि इस साल यह संघर्ष में हुई मौतों के लिहाज से सबसे खतरनाक महीना रहा।
 
सरकार विरोधी प्रदर्शनों को दबाने के लिये 2011 में शुरू हुए संघर्ष के दौरान हजारों सीरियाई मारे गये जबकि लाखों विस्थापित हो गए।
 
शुरुआत के बाद यह संघर्ष काफी बड़ा होता गया और इसमें महाशक्तियां भी उलझ गयीं। रूस जहां सरकारी बलों का समर्थन कर रहा है वहीं अमेरिका उस गठबंधन की मदद कर रहा है जो अलग से देश में जेहादी समूह इस्लामिक स्टेट के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है।
 
ब्रिटेन स्थित ऑब्जर्वेटरी ने कहा कि सितंबर में 207 बच्चों समेत 955 नागरिकों की मौत हुई। ऑब्जर्वेटरी सीरिया में अपने सूत्रों के व्यापक नेटवर्क का इस्तेमाल सूचनाओं के संग्रहण के लिए करता है। (भाषा)

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

तुर्किये-पाकिस्तान समेत 4 देशों ने किया 'बद्र' रक्षा समझौता, भारत के लिए क्या मायने?

पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बांध में डूबने से 2 युवकों की मौत, 3 घायल

MP : दिवाली-त्योहारों पर कार्बाइड गन और लैम्प पर सख्ती, CM डॉ. मोहन यादव बोले- हादसा हुआ तो कलेक्टर-SP होंगे जिम्मेदार

मार्को रुबियो पहुंचे जामनगर रिफाइनरी, न्यू एनर्जी गीगा-फैक्ट्री और डेटा सेंटर में अमेरिकी कंपनियों से सहयोग पर चर्चा

8-10 मिनट में मौके पर पहुंची यूपी पुलिस, बचीं कई जिंदगियां; योगी सरकार में पुलिस बजट 2.7 गुना बढ़ा

अगला लेख