Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

असम में ताजा बाढ़, 78 हजार लोग प्रभावित

सोमवार, 2 अक्टूबर 2017 (07:07 IST)
गुवाहाटी। असम राज्य फिर से आई बाढ़ से प्रभावित हुआ है और इसमें पांच जिले जलमग्न हो गए हैं जिससे 78275 लोग प्रभावित हुए हैं।
 
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अधिकारी ने बताया कि यह उत्तर पूर्वी राज्य इस वर्ष के कई दौर की बाढ़ से उबर रहा था लेकिन 306 एकड़ भूमि फिर से आई बाढ़ में जलमग्न हो गयी है। करीब 16000 जानवर और कुक्कुट प्रभावित हुए हैं।
 
पूरे राज्य और पड़ोसी राज्य अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में वर्षा से लखीमपुर, दक्षिण सलमारा, गोलपाड़ा, होजाई और कारबी आंगलांग जिलों में बाढ़ आई है।
 
एएसडीएमए की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सात राजस्व क्षेत्रों के कम से कम 86 गांव प्रभावित हुए हैं और असम-मेघालय सीमा पर गोलपाड़ा सबसे अधिक प्रभावित हुआ है।
 
इसमें कहा गया है कि गोलपाड़ा में 41479 लोग और दक्षिण सालमारा में 29594 लोग प्रभावित हुए हैं। गोलाघाट के नुमालीगढ़ में धनसिरी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। (भाषा)

Show comments

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

किसानों की डिजिटल पहचान की ओर तेजी से बढ़ रहा यूपी, लक्ष्य का 82.69 फीसदी कार्य हुआ पूरा

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले PM मोदी को मिली धमकी, आरोपी के IP एड्रेस की हुई पहचान, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

योगी सरकार का बड़ा अभियान, विद्यालयों में होगा सर्वांगीण विकास कार्यक्रम, डिजिटल शिक्षा पर रहेगा जोर

जम्मू कश्मीर में 'किताब जेहाद' के आरोप में 8 सस्पेंड, सरकारी स्कूलों की लाइब्रेरी से हटाई विवादित किताब, लेखक व प्रकाशक हुए ब्लैकलिस्ट

कहां गई 5 करोड़ की 'सोने की रामचरितमानस'? 'महाग्रंथ' गायब होने पर अयोध्या में बवाल, केजरीवाल ने कहा- महापाप

अगला लेख