Daily Horoscope
✕

सीरिया में जेहादियों के अड्डे पर विस्फोट, 23 की मौत

Updated: सोमवार, 8 जनवरी 2018 (11:07 IST)
बेरूत। उत्तर पश्चिमी सीरिया के इदलिब शहर में एशियाई जेहादियों के अड्डे पर रविवार को विस्फोट होने से 7 नागरिकों समेत 23 लोगों की मौत हो गई। सीरिया में चरमपंथी समूह की ओर से लड़ने वालों में मध्य एशिया और चीन के शिनजांग प्रांत के जातीय अल्पसंख्यक समेत हजारों एशियाई शामिल हैं।
 
लंदन स्थित संस्था सीरियाई ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के प्रमुख रामी अब्देल रहमान ने बताया कि इदलिब में अजनद अल-कोकाज गुट के अड्डे पर बड़ा विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में समूह के लड़ाके हताहत हुए हैं।
 
उन्होंने विस्फोट के कारण नहीं बताए लेकिन सोशल मीडिया पर आई खबरों में कार बम को विस्फोट की वजह बताया गया है। अब्देल रहमान ने बताया कि कई लोग जख्मी हुए हैं जिसमें लड़ाकों की संख्या अधिक है। विस्फोट ने अड्डे को पूरी तरह से तबाह कर दिया है और आसपास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। (भाषा)

Show comments

3 साल बाद भारत क्यों आया पाकिस्तान का मंत्री? आतंकवाद पर दिया यह जवाब, जानिए क्या है मकसद?

किम जोंग उन ने क्‍यों नहीं उठाया ट्रंप का फोन? रूस-चीन से दोस्ती के बाद क्‍या बदल गए तेवर? इस रवैए से अमेरिका हैरान

चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को क्यों घेरा? अखिलेश और कांग्रेस पर भी उठाए सवाल, लगा दिए ये आरोप

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

सभी देखें

अयोध्या से जनकपुर का सीधा सफर, नेपाल को 24 हजार करोड़ की सौगात, पीएम मोदी ने खोला पिटारा

भारत में पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक के भाषण की चर्चा क्यों हो रही है?

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

क्या बिसलेरी का पानी पीना सुरक्षित है? FSSAI की कार्रवाई के बीच कंपनी ने जारी किया बड़ा बयान, गिनाईं 90 से ज्यादा गुणवत्ता जांच

कश्मीर घाटी में फिर मंडराया सूखे का खतरा, झेलम का जलस्तर 'माइनस' में, पानी और बिजली का बड़ा संकट?

अगला लेख