बुधवार, 23 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Supreme Court Partially Unblocked Trump's Travel Ban
Written By
Last Modified: वाशिंगटन , मंगलवार, 27 जून 2017 (11:10 IST)

ट्रंप को बड़ी राहत, अमेरिका में यात्रा प्रतिबंध आंशिक रूप से बहाल

Donald Trump
वाशिंगटन। अमेरिका के सर्वोच्च न्यायालय ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विवादास्पद यात्रा प्रतिबंध को आंशिक रूप से बहाल कर दिया जिससे मुख्य रूप से छह मुस्लिम देशों को निशाना बनाया गया था। सर्वोच्च अदालत इस मामले की पूरी सुनवाई इस शरद ऋतु में करेगा।
 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सर्वोच्च अदालत के इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक जीत बताया है। अदालत के न्यायाधीशों ने कहा कि यात्रा प्रतिबंध जिस पर निचली अदालत ने रोक लगा दी थी उसे लक्षित देशों के यात्रियों पर लागू किया जा सकता है जिनके पास अमेरिका में किसी व्यक्ति या इकाई के साथ कोई प्रामाणिक संबंध नहीं है।
 
अदालत ने अपने फैसले में कहा कि प्रतिबंध फिलहाल ऐसे लोगों के खिलाफ लागू नहीं किया जा सकता जिनके अमेरिका के साथ निजी संबंध हैं।
 
गौरतलब है कि ट्रंप प्रशासन की ओर से यह यात्रा प्रतिबंध मार्च में घोषित किया गया था। इसके तहत ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान, सीरिया और यमन से आने वाले यात्रियों के प्रवेश पर 90 दिन के लिए प्रतिबंध लगाया गया था। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
दरिंदों ने महिला से किया बलात्कार, बच्चों को बनाया बंधक