dharma sangrah
✕

अस्सी भाषाओं में गाना गाती है सुचेता

Updated: मंगलवार, 14 नवंबर 2017 (16:26 IST)
दुबई। दुबई के इंडियन हाई स्कूल में पढ़ने वाली एक भारतीय लड़की 80 भाषाओं में गीत गा सकती है और वह एक कंसर्ट में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने की कोशिश करेगी। उल्लेखनीय है कि उसने यह सभी गायन मात्र एक वर्ष में सीखा है।
 
इस लड़की की नजर अब नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने पर नजर है। इसके लिए वे एक संगीत समारोह (कंसर्ट) में भाग लेंगी। गल्फ न्यूज की एक खबर के अनुसार, 12 वर्षीय सुचेता सतीश 29 दिसंबर को होने वाले एक कंसर्ट में 85 भाषाओं में गीत गाने का प्रयास करेंगीं। 
 
सुचेता ने बताया है कि अभी वह 80 भाषाओं में गीत गाना जानती है और यह उन्होंने मात्र एक साल में सीखा है। रिपोर्ट के अनुसार, रिकॉर्ड तोड़ने से पहले सुचेता की योजना पांच और भाषाओं में पांच अलग गीत सीखने की है। सुचेता केरल से ताल्लुक रखती हैं और वह पहले से ही कुछ भारतीय भाषाओं हिंदी, मलयालम और तमिल में गीत गाती रही हैं। 
 
विदित हो कि वह स्कूल की प्रतियोगिताओं में अंग्रेजी गाने गाती रही हैं। लेकिन उन्होंने पिछले साल से विदेशी भाषाओं में भी गीत गाना शुरू किया। सुचेता ने बताया, 'विदेशी भाषा में मेरा पहला गाना जापानी में था।' उनका कहना है कि उनके लिए फ्रांसीसी, हंगेरियन और जर्मन भाषाओं में गीत गाना सबसे कठिन था। 
 
मौजूदा समय में एक कंसर्ट में सबसे ज्यादा भाषाओं में गीत गाने का रिकॉर्ड केसीराजू श्रीनिवास के पास है। उन्होंने 76 भाषाओं में गीत गाए थे। सुचेता सतीश का नाम इन दिनों काफी चर्चाओं में है। 12 साल की यह हिंदुस्तानी बालिका दुबई स्थित इंडियन हाई स्कूल में 7वीं कक्षा में पढ़ती है। 

Show comments

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

LIVE: 4 दिवसीय छठ महापर्व संपन्न, PM बोले- प्रकृति को समर्पित दिव्य उत्सव

16 November Top News: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ संपन्न, पीएम मोदी का फिलीपिंस दौरा; जानिए आज की 5 बड़ी खबरें

छात्रों ने सराहा सरकार का प्रयास, CM योगी के पहुंचते ही भारत माता के जयकारों से गूंजा कार्यक्रम स्थल

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

UP में दुग्ध कारोबार में महिलाओं की धाक : 76 हजार से अधिक लखपति दीदी, रोज 13 लाख लीटर संग्रह

अगला लेख