ganesh chaturthi
✕

भारत-चीन के छात्रों को अमेरि‍का ने कहा ‘गो बैक टू होम’, हजारों स्‍टूडेंट्स को छोड़ना होगा अमेरि‍का?

Updated: मंगलवार, 7 जुलाई 2020 (13:36 IST)
कोरोना ने पूरी दुनिया को प्रभावित कि‍या है, ऐसे में दुनि‍याभर में स्‍टडी कर रहे स्‍टूडेंट भी प्रभावि‍त हुए हैं। भारत से सबसे ज्‍यादा लोग पढ़ाई के लि‍ए अमेरिका जाते हैं, इसके बाद चीन के स्‍टूडेंट की भी वहां बहुत तादात है। ऐसे में अब अमेरिका में रहने वाले कई स्‍टूटेंड्स को अमेरि‍का छोड़ना होगा।

अमेरिका ने ऐसे सभी विदेशी छात्रों से देश छोड़ने को कहा है जिनकी क्लासेस अब ऑनलाइन हो रही हैं। एक बयान में यूएस इमिग्रेशन एंड कस्टम इनफोर्समेंट (आईसीई) ने कहा है कि ऑनलाइन क्लास दे रहे छात्रों को अगले सेमेस्टर का वीजा भी जारी नहीं किया जाएगा।

उसके मुताबिक ऐसे छात्रों के पास दूसरा विकल्प यह है कि वे किसी ऐसे शिक्षण संस्थान में अपना ट्रांसफर करा लें, जहां क्लासेस सामान्य रूप से चल रही हों।

कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में पहले स्थान पर चल रहे अमेरिका में कई शिक्षण संस्थान अब पूरी तरह से ऑनलाइन क्लासेस चला रहे हैं। इनमें हार्वर्ड विश्वविद्यालय भी शामिल है। संस्थान का कहना है कि कैंपस खुलने पर 40 फीसदी छात्रों को लौटने की इजाजत दी जाएगी, लेकिन क्लासें सिर्फ ऑनलाइन होंगी।

इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल एजुकेशन के मुताबिक 2018-19 के सत्र के दौरान अमेरिका में 10 लाख से भी ज्यादा विदेशी छात्र थे। यह आंकड़ा वहां उच्च शिक्षा ले रहे छात्रों का करीब साढ़े पांच फीसदी था। एक अनुमान के मुताबिक 2018 में विदेशी छात्रों का अमेरिकी अर्थव्यवस्था में योगदान 44.7 अरब डॉलर था। इन छात्रों में सबसे बड़ी संख्या चीनियों की थी। इसके बाद भारत, दक्षिण कोरिया, सऊदी अरब और कनाडा का स्थान था।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख