dharma sangrah
✕

अमेरिका में तूफान से सैकड़ों उड़ानें रद्द, छुट्टियां मना रहे लोग परेशान

Updated: शुक्रवार, 28 दिसंबर 2018 (12:00 IST)
शिकागो। अमेरिका के मध्य भाग से सर्दियों में आने वाले एक शक्तिशाली तूफान के गुजरने से बृहस्पतिवार को देशभर में सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दी गईं और हजारों उड़ानों में देरी हुई जिससे क्रिसमस की छुट्टियां मना रहे यात्री परेशान हुए।


उड़ानों की निगरानी रखने वाली वेबसाइट फ्लाइटअवेयर के अनुसार, 6500 से अधिक उड़ानों में देरी हुई और करीब 800 उड़ानें रद्द कर दी गईं। देश के उत्तरी और मध्य मैदानी भागों में बारिश, बर्फबारी और तेज हवाओं के कारण भी सड़क मार्ग से यात्रा करना खतरनाक हो गया।

कुछ इलाकों में शुक्रवार को तूफान के कमजोर पड़ने से पहले एक फुट से अधिक की बर्फ देखी गई। अधिकारियों ने नेब्रास्का के कुछ हिस्सों में दृश्यता बेहद कम होने की जानकारी दी है और एक अंतरराज्यीय सड़क को बंद कर दिया है। नॉर्थ डकोटा ने राज्य के पूर्वी हिस्से की यात्रा नहीं करने की सलाह दी है।

मौसम ऐसे समय में खराब हुआ है जब कई अमेरिकी नागरिक क्रिसमस की छुट्टियों के लिए यात्रा कर रहे हैं। एक स्थान पर फंसे यात्री डेनिस नाइट ने कहा, हमारी क्रिसमस की छुट्टियां बर्बाद हो गईं।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

कहां से आया 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम कटने का आंकड़ा? पूर्व जजों के आयोग ने CM योगी से मांगे सबूत

हर हिंदू घर में रखे लाइसेंसी बंदूक वरना... MLA टी. राजा सिंह के इस बयान से मचा बवाल

जननायक एक्सप्रेस में महिला यात्री से पुलिस बर्बरता पर भड़के लालू पुत्र तेज प्रताप यादव, घटना का वीडियो भी साझा किया

बिहार को PM मोदी की बड़ी सौगात, गंगा पर नीतीश सेतु का उद्घाटन, अब सफर होगा आसान

अगला लेख