Hanuman Chalisa
✕

अमेरिका के केंटुकी में सबसे विनाशकारी बवंडर, 10 से ज्यादा काउंटियों में तबाही, 100 से ज्यादा की मौत...

Updated: रविवार, 12 दिसंबर 2021 (08:28 IST)
मेफील्ड। अमेरिका में केंटुकी में चक्रवातों और खराब मौसम के कारण कम से कम 5 राज्यों की 10 से ज्यादा काउंटियों में भारी तबाही हुई। राज्य में कम से कम 100 लोगों की मौत होने की आशंका है और मृतकों की संख्या बढ़ रही है।
 
गवर्नर एंडी बेशिर ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि केंटुकी में 200 मील से अधिक के क्षेत्र में चक्रवात आया। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यह हमारे राज्य के इतिहास में सबसे विनाशकारी बवंडर है।
 
मेफील्ड में सबसे ज्यादा तबाही : चक्रवात की वजह से सबसे ज्यादा तबाही मेफील्ड में हुई। राष्ट्रीय गार्ड के सदस्य और राज्य भर के आपात कर्मी खोज एवं बचाव अभियान में मदद करने के लिए मेफील्ड पहुंच रहे हैं।
 
चक्रवात की चपेट में नर्सिंग होम : बेशिर ने कहा कि मेफील्ड में मोमबत्ती बनाने की एक फैक्टरी, इलिनोइस में एक अमेजन कार्यालय और अरकंसास में एक नर्सिंग होम भी चक्रवात की चपेट में आ गए। चक्रवात के समय मेफील्ड फैक्टरी में करीब 110 लोग मौजूद थे।
 
उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है और उनके राज्य की मुहलेनबर्ग काउंटी में कम से कम 10 लोगों के मरने की आशंका है तथा बाउलिंग ग्रीन शहर में और उसके आसपास भी अज्ञात संख्या में लोगों की मौत होने की आशंका है।
 
 
बाइडन ने दिया हरसंभव मदद का भरोसा : अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने शनिवार को ट्वीट किया कि उन्हें स्थिति पर जानकारी दी गयी है। उन्होंने प्रभावित राज्यों को लोगों की तलाश और नुकसान का आकलन जारी रखने के लिए हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया।
 

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

UPTET 2026 Exam Date : यूपी टीईटी की तारीखों का ऐलान, 26-27 फरवरी को होगी परीक्षा, जानें आवेदन की पूरी डिटेल

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

चक्रवाती तूफान 'अक्वान' का असर: बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

अगला लेख