dharma sangrah
✕

बीस लाख बार देखी गई स्टीफन हॉकिंग की पीएचडी थीसिस

Updated: रविवार, 29 अक्टूबर 2017 (22:36 IST)
लंदन। ब्रिटेन के भौतिक विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग की पीएचडी थीसिस को ऑनलाइन उपलब्ध होने के बाद से कुछ ही दिनों में बीस लाख बार देखा गया। हॉकिंग ने इस पर वर्ष 1966 में काम किया था। इसे कैंब्रिज यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर पिछले ही हफ्ते जारी किया गया। यह इतनी लोकप्रिय हुई कि पहले ही दिन वेबसाइट का पब्लिकेशन सेक्शन ठप पड़ गया।
 
‘प्रॉपर्टीज ऑफ एक्सपांडिंग यूनिवर्सेस’शीर्षक के इस पेपर को 5,00,000 से ज्यादा लेागों ने डाउनलोड करने का प्रयास किया। कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के ऑर्थर स्मिथ ने कहा कि यूनिवर्सिटी के अपोलो संग्रह में यह सबसे ज्यादा देखा जाने वाला दस्तावेज है। हॉकिंग ने 134 पन्नों का यह दस्तावेज तब लिखा था जब उनकी उम्र 24 वर्ष थी और वे कैम्ब्रिज में स्नातकोत्तर के छात्र थे।
 
बीबीसी न्यूज के मुताबिक पीएचडी थीसिस पिछले हफ्ते लाइव आई और तब से इसे करीब बीस लाख बार देश के हर कोने से 8,00,000 ब्राउजरों से देखा गया। इससे पहले हॉकिंग के पीएचडी के पूरे काम को देखने के लिए यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी को 65 पाउंड अदा करने होते थे। (भाषा)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

जाति, छुआछूत और अस्पृश्यता से विभाजित समाज को जोड़ने का माध्यम बना गुरु साहिब का संदेश : CM योगी

सोनिया, प्रियंका, राहुल गांधी की बातचीत का वीडियो वायरल, स्कूल में बच्चे को थप्पड़ मारने का किस्‍से का हुआ खुलासा

दिवंगत जवान की बेटी की शादी में पहुंचा 16 जाट रेजिमेंट, न‍िभाया पिता का फर्ज, भावुक हुआ माहौल

अगला लेख