Daily Horoscope
✕

बड़ी खबर, अंतरिक्ष में पहले उड़ान भर चुके रॉकेट का पुन:प्रक्षेपण

Updated: गुरुवार, 12 अक्टूबर 2017 (10:03 IST)
मियामी। स्पेसएक्स ने अंतरिक्ष में पहले उड़ान भर चुके एक रॉकेट का आज पुन:प्रक्षेपण किया और वह समुद्र पर एक प्लेटफार्म पर सफलतापूर्वक उतरा। यह महंगे रॉकेट के अंशों को फिर से इस्तेमाल में लाने के प्रयासों का हिस्सा है।
 
शाम को 6 बज कर 53 मिनट पर फाल्कन 9 रॉकेट ने इकोस्टार 105/एसईएस-11 उपग्रह के साथ फ्लोरिडा के केप केनवेरल से उड़ान भरी।
 
इस उपग्रह का मकसद उत्तर अमेरिका, हवाई, मेक्सिको और कैरेबिया को टेलीविजन कवरेज और संचार की सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
 
इससे पहले स्पेसएक्स कमेंटेटर ने कहा, 'फॉल्कन 9 रॉकेट अभी डेक पर खड़ा है।' वीडियो में धुआं छोड़ता हुआ रॉकेट प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित उतरता दिख रहा है।
 
उन्होंने कहा कि यह हमारी 18वीं सफल लैंडिंग है। आज प्रक्षेपित किए गए रॉकेट को पहले फरवरी में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र में सामान ले जाने के मिशन पर भेजा गया था। (भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

योगी सरकार में मेडिकल शिक्षा को उत्कृष्टता के नए मानकों से जोड़ने की तैयारी

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

अगला लेख