• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Solar Niharika, Astronomy
Written By
Last Modified: सोमवार, 13 फ़रवरी 2017 (18:39 IST)

4.6 अरब वर्ष पूर्व अस्तित्व में आया सौर निहारिका

4.6 अरब वर्ष पूर्व अस्तित्व में आया सौर निहारिका - Solar Niharika, Astronomy
बोस्टन। खगोलविदों ने सौर निहारिका के नए जीवनकाल का आकलन किया है जिसके मुताबिक  हमारी सौर प्रणाली के अस्तित्व में आने के पहले 40 लाख वर्षों के दौरान ही विशाल गैसीय ग्रहों बृहस्पति और शनि का गठन हुआ था।
अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार, करीब 4.6 अरब वर्ष पहले हाइड्रोजन गैस और धूल से युक्त  बादल की प्रक्रिया से सौर निहारिका अस्तित्व में आया था। अब अमेरिका के मेसाचुसेट्स  प्रौद्योगिकी संस्थान (एमआईटी) के वैज्ञानिकों और उनके साथियों ने सौर निहारिका के नए  जीवनकाल का आकलन किया है।
 
सौर निहारिका के करीब 4.6 अरब वर्ष पहले अस्तित्व में आने से जुड़ा आंकड़ा बहुत अधिक  अहम है, क्योंकि पूर्व के अध्ययनों के मुताबिक निहारिका का जीवनकाल 10 लाख से लेकर 1  करोड़ वर्ष के बीच का माना जाता रहा है। इस अनुसंधान का प्रकाशन 'साइंस जर्नल' में हुआ है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
पाकिस्‍तानी हाईकोर्ट ने लगाई 'वेलेंटाइन डे' पर पाबंदी