Hanuman Chalisa

दुनिया के 4 में से 1 स्कूल ने स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर क्यों लगाया है बैन, UN की Report में चौंकाने वाला खुलासा

Updated: रविवार, 4 अगस्त 2024 (18:05 IST)
UN report : व्यापक अंतरराष्ट्रीय मूल्यांकन डेटा से प्रौद्योगिकी के अत्यधिक उपयोग और छात्रों के प्रदर्शन के बीच नकारात्मक संबंध का पता चलता है, फिर भी चार में से एक से भी कम देश ने विद्यालयों में स्मार्टफोन के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया है। यह जानकारी वैश्विक शिक्षा निगरानी (जीईएम) की रिपोर्ट से मिली।
 
संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) द्वारा प्रकाशित ‘शिक्षा में प्रौद्योगिकी’ रिपोर्ट ने इसका उल्लेख किया है कि मूल्यांकन डेटा से पता चला है कि मोबाइल के नजदीक होने से छात्रों का ध्यान भटकता है और सीखने पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
 
संयुक्त राष्ट्र की शिक्षा टीम के एक विशेषज्ञ ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि शिक्षा में प्रौद्योगिकी पर बहुत अधिक ध्यान देने का खामियाजा उठाना पड़ता है और स्मार्टफोन सहित प्रौद्योगिकी का उपयोग कक्षा में केवल तभी किया जाना चाहिए जब यह सीखने के परिणामों का समर्थन करता हो।
 
रिपोर्ट के अनुसार डिजिटल तकनीक को अपनाने से शिक्षा और सीखने में कई बदलाव हुए हैं। वे बुनियादी कौशल जिन्हें युवाओं द्वारा स्कूल में सीखने की उम्मीद की जाती है, कम से कम अमीर देशों में, उनमें नए कौशल शामिल किए गए हैं। कई कक्षाओं में, कागज की जगह स्क्रीन ने ले ली है और पेन की जगह कीबोर्ड ने ले ली है। कोविड-19 को एक स्वाभाविक प्रयोग के रूप में देखा जा सकता है, जहां रातों-रात पूरी शिक्षा प्रणाली के लिए सीखना ऑनलाइन हो गया।
 
इसमें कहा गया है कि व्यापक अंतरराष्ट्रीय मूल्यांकन डेटा, जैसे कि अंतरराष्ट्रीय छात्र मूल्यांकन कार्यक्रम (पीआईएसए) द्वारा प्रदान किया गया, अत्यधिक आईसीटी (सूचना संचार प्रौद्योगिकी) के उपयोग और छात्र के प्रदर्शन के बीच एक नकारात्मक संबंध का संकेत देता है। चौदह देशों में पाया गया कि मोबाइल के पास होने मात्र से छात्रों का ध्यान भटकता है और सीखने पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, फिर भी चार में से एक से भी कम देश ने विद्यालयों में स्मार्टफोन के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया है।’’
 
यूनेस्को ने इस बात पर चिंता जताई है कि छात्रों द्वारा उपकरण का एक सीमा से अधिक उपयोग करने से शैक्षणिक प्रदर्शन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, क्योंकि स्मार्टफोन और कंप्यूटर का उपयोग कक्षा और घर पर सीखने की गतिविधि को बाधित करता है।
 
रिपोर्ट के अनुसार चौदह देशों में प्री-प्राइमरी से लेकर उच्च शिक्षा तक के छात्रों को कवर करने वाले छात्रों के मोबाइल-फोन के उपयोग और शैक्षिक परिणामों के बीच संबंधों पर शोध के मेटा-विश्लेषण में एक छोटा नकारात्मक प्रभाव पाया गया, जो विश्वविद्यालय स्तर पर बड़ा था। यह गिरावट मुख्य रूप से सीखने के घंटे के दौरान गैर-शैक्षणिक गतिविधियों पर लगाए गए समय और अधिक ध्यान भटकने से जुड़ी है।’’
 
इसमें कहा गया है कि आने वाले नोटिफिकेशन या मोबाइल की मात्र निकटता एक ध्यान भटकाने वाली चीज हो सकती है, जिसके परिणामस्वरूप छात्र का ध्यान काम से भटक सकता है।
 
रिपोर्ट में कहा गया कि कक्षाओं में स्मार्टफोन के उपयोग से छात्र गैर-विद्यालयी गतिविधियों में लग जाते हैं, जो याद करने और समझने को प्रभावित करता है। इसमें यह भी उल्लेख किया गया कि एक अध्ययन में पाया गया है कि गैर-शैक्षणिक गतिविधि में लगने के बाद छात्रों को, जो वे सीख रहे थे, उस पर फिर से ध्यान केंद्रित करने में 20 मिनट तक का समय लग सकता है।’’ रिपोर्ट में स्पष्ट उद्देश्यों और सिद्धांतों की मांग की गई है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि प्रौद्योगिकी का उपयोग लाभकारी हो तथा हानि से बचा जा सके। इनपुट भाषा
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख