Hanuman Chalisa
✕

MP : रीवा में दीवार हादसे में 2 लोग गिरफ्तार, 4 बच्चों की हुई थी मौत

Updated: रविवार, 4 अगस्त 2024 (17:43 IST)
2 people arrested in Rewa wall incident case : मध्य प्रदेश के रीवा जिले में पुलिस ने उस इमारत के 2 मालिकों रमेश नामदेव और सतीश नामदेव को शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया जिसकी दीवार ढहने से 4 बच्चों की मौत हो गई थी। दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 
पुलिस अधिकारियों ने रविवार को बताया कि गढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार को पांच से सात साल के कुछ बच्चे स्कूल से घर लौट रहे थे कि तभी खाली पड़ी एक जर्जर इमारत की दीवार उन पर गिर गई। अधिकारियों के मुताबिक, इमारत के मलबे में दबकर चार बच्चों की मौत हो गई तथा एक महिला और एक अन्य बच्चा घायल हो गए।
ALSO READ: मध्यप्रदेश के रीवा में बड़ा हादसा, दीवार ढहने से 4 बच्चों की मौत
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक लाल ने बताया कि जिस इमारत की दीवार गिरी, उसके मालिक रमेश नामदेव और सतीश नामदेव को शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
ALSO READ: MP के रीवा में दबंगई, 2 महिलाओं को जमीन में जिंदा गाड़ा
रीवा जोन के पुलिस महानिरीक्षक महेंद्र सिंह सिकरवार ने शनिवार को बताया था कि दीवार गिरने की घटना उस समय हुई जब सनराइज पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे घर जा रहे थे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटना पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल पर स्टालिन क्यों नहीं मान रहे कांग्रेस की बात? राहुल और सोनिया ने की मुलाकात, DMK के अलग रुख से बढ़ी चिंता

परिसीमन बिल के खिलाफ उद्धव ठाकरे ने खोला मोर्चा, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप, क्यों अपनाया विरोध का रास्ता?

Delimitation Bill : परिसीमन बिल पर संसद सत्र से पहले PM मोदी का विपक्ष पर निशाना, बोले- राष्ट्रीय हित से बड़ा नहीं होना चाहिए पार्टी हित

दूल्हे ने शादी से ठीक पहले मांगी थार, दुल्हन पक्ष ने थमाई खिलौना गाड़ी और टूट गया रिश्ता

Weather Forecast: दिल्ली में बढ़ेगी ठंड, चेन्नई में बारिश का अलर्ट? जानिए 8 महानगरों का मौसम

अगला लेख