Hanuman Chalisa
✕

...तो शिंजो के बाद योशिहिदे सुगा हो सकते हैं जापान के नए प्रधानमंत्री

Updated: सोमवार, 14 सितम्बर 2020 (15:46 IST)
जापान के प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे अपनी गिरती सेहत के चलते इस्तीफा दे रहे हैं। जापान की सत्तारूढ़ पार्टी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी ने सोमवार को आबे की सरकार में मुख्य कैबिनेट सचिव का पद देख रहे योशिहिदे सुगा को अपना नेता बनाया है।

इससे अब यह पूरी तरह से आधिकारिक हो गया है कि सुगा, आबे की जगह ले रहे हैं। सोमवार को लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी और क्षेत्रीय प्रतिनिधियों के बीच हुए चुनाव में सुगा को बहुत आसान जीत मिल गई। उन्हें 534 में से कुल 377 वैध वोट मिले। उनके खिलाफ खड़े पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरु इशीबा और एलडीपी के ही पॉलिसी चीफ फूमियो किशीदा उनके मुकाबले काफी पीछे रहे।

एलडीपी को विधायकों से मिले बहुमत के बाद अब बुधवार को इसपर संसदीय वोट लिया जाना है, जिसमें संभावना है कि सुगा को जीत मिलेगी, जिसके बाद वो जापान के नए प्रधानमंत्री बन जाएंगे!

71 साल के योशिहिदे सुगा आबे सरकार के शक्तिशाली सलाहकार और प्रवक्ता रहे हैं और उनको आबे की ही नीतियों को आगे ले जाने और स्थिरता बनाए रखने वाला उम्मीदवार माना जा रहा है।

उन्होंने अपने नॉमिनेशन में भी यह बात दोहराई थी। उन्होंने यह भी कहा था कि 'कोरोना वायरस के इस संकट के बीच हम देश में इतना बड़ा राजनीतिक खालीपन नहीं रहने दे सकते। इस संकट से देश को निकालने और जापानी लोगों को सुरक्षा की भावना देने के लिए हमें प्रधानमंत्री आबे के कामों को आगे बढ़ाते रहना होगा। यह मेरा मिशन है'

उनकी उम्मीदवारी को जापान में स्थिरता का प्रतीक माना जा रहा है, ऐसे में नॉमिनेशन के पहले ही उनको अहम राजनीतिक हलकों से समर्थन मिल गया था।

बता दें कि शिंज़ो आबे ने अगस्त के अंत में घोषणा की थी कि वो अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। उनको ulcerative colitis की समस्या है, जिससे कि अब उनका पद पर बने रहना मुश्किल होता जा रहा है। अभी उनके कार्यकाल में एक साल बचा थे।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख