sawan somwar

बड़ी खबर! अमेरिकी सेना के लिए 45 हजार अरब का बजट

Updated: मंगलवार, 19 सितम्बर 2017 (10:22 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका में सीनेट ने सर्वसम्मति से एक विधेयक पारित किया है जिसके तहत सेना को 700 अरब डॉलर (लगभग 45 हजार अरब रुपए) का बजट और दिया जाएगा। इराक और अफगानिस्तान में दशकों से चल रहे युद्ध के दौरान अमेरिकी सशस्त्र सेना को मिला यह सबसे बड़ा बजट है।
 
सीनेटरों ने मंगलवार को आठ के मुकाबले 89 मतों से यह विधेयक पारित किया। इस विधेयक से सेना को एक अक्टूबर से शुरू हो रहे वित्त वर्ष में खर्च के लिए 700 अरब डॉलर का बजट और मिलेगा। इससे उत्तर कोरिया से बढ़ती शत्रुता के जवाब में अमेरिका के मिसाइल रक्षा कार्यक्रम को बढ़ावा मिलेगा।
 
व्हाइट हाउस ने 1,215 पृष्ठों के विधेयक पर कई आपत्तियां जताई लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस पर वीटो की बात नहीं की। इस विधेयक से उन्हें अमेरिकी सेना को फिर से मजबूत बनाने में मदद मिलेगी, जो उनके मुताबिक पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल के दौरान लचर हो गई थी।
 
एरिजोना से रिपब्लिकन सांसद जॉन मैक्केन और अन्य राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने इस बात पर जोर दिया कि प्रशिक्षण में खामियों और उपकरणों को दुरुस्त करने के लिए धन के बिना सेना के युद्ध में कमजोर पड़ने का खतरा है। (भाषा)

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

सीतापुर में CM योगी का बड़ा एक्शन, चौकी इंचार्ज निलंबित; SHO के खिलाफ जांच शुरू, 3 आरोपी हिरासत में

योगी सरकार की नई पहल, युवाओं के लिए लॉन्च हुआ ‘कौशल संपर्क’ QR कोड, अब सीधे मिशन निदेशक तक पहुंचेगी बात

अखिलेश यादव पर बृजलाल का बड़ा निशाना, बोले- सपा सरकार में नकल माफिया को मिला बढ़ावा, चौपट हुई शिक्षा व्यवस्था

संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना, बोले- NDA सरकार उजड़ी जातियों को दे रही अधिकार और सम्मान; निर्बलों को बनाएंगे सबल

रामगढ़ मल्ला हादसा : घायलों से मिलने STH पहुंची प्रशासन की टीम, CM धामी के निर्देश पर होगा फ्री इलाज

अगला लेख