Hanuman Chalisa

वैज्ञानिकों ने किया अदृश्य लिबास का आविष्कार

Updated: रविवार, 1 अप्रैल 2018 (18:03 IST)
लॉस एंजिल्स। समुद्री जीव 'स्कि्वड' के गुण-स्वभाव से प्रेरित होकर वैज्ञानिकों ने एक ऐसा परिधान विकसित किया है, जो अपने द्वारा प्रतिबिम्बित किए जाने वाले ताप के तरीके में बदलाव कर सकता है। इस लिबास को उस उपकरण की मदद से भी नहीं देखा सकता, जो रात में महीन और बारीक चीजों का भी पता लगा लेते हैं। यह सौम्य और महीन कपड़ा खींचे जाने या बिजली से चालू करने पर 1 सेकंड के अंदर अपनी सतहों को बहुत तेजी से सपाट बना या सिकोड़ सकता है।

कपड़े की इस विशेषता के कारण इंफ्रारेड रात्रि दृष्टि उपकरणों के जरिए भी उनका पता नहीं लगाया जा सकता, साथ ही यह कपड़ा अपने तापमान में फेरबदल भी कर सकता है। अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के प्रोफेसर एलन गोरोडेट्स्की ने कहा कि हमने एक सौम्य कपड़े का आविष्कार किया है, जो 'स्कि्वड' की त्वचा की तरह ही ताप को प्रतिबिम्बित कर सकता है।

यह आविष्कार सैन्य टुकड़ियों के बेहतर ढंग से छिपने में मददगार हो सकता है, साथ ही यह अंतरिक्ष यानों के लिए बेहतर इंसुलेशन उपलब्ध कराने, भंडारण के लिए बेहतर डिब्बे बनाने, आपातकाल शिविर, नैदानिक देखरेख और हीटिंग व कूलिंग सिस्टम के निर्माण में भी सहायक हो सकता है। गोरोडेट्स्की ने कहा कि उन्होंने यह अनोखी तकनीक विकसित करने के लिए वैज्ञानिक कल्पना और वैज्ञानिक तथ्य दोनों को मिलाया। (भाषा)

Show comments

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

लड़कियों से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई लाठी, CJP के के आरोपों पर हाईकोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

सभी देखें

स्पेस में भारत का Axiom-4 मिशन क्यों है खास, एलन मस्क के स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल से होगी वापसी

LIVE: CBI दाखिल करेगी चार्जशीट, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, 16 मेट्रो स्टेशन बंद होने से सुप्रीम कोर्ट नाराज

1997 में पेपर लीक पर लाठियां खाने वाले धर्मेंद्र प्रधान आज खुद घिरे, पुलिस पिटाई में आए थे फ्रैक्चर

रील बनाने की शौकीन 3 सगी बहनों ने कैमरामैन से की शादी, अमरोहा में हिंदू संगठन भड़के

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में 5 बड़े फैसले, संतों को बड़ी जिम्मेदारी

अगला लेख