biodatamaker
✕

सभी तरह के आतंकवाद का पूरी मजबूती से मुकाबला किया जाना चाहिए : एस. जयशंकर

Updated: शनिवार, 27 जुलाई 2024 (19:46 IST)
S. Jaishankar's statement on terrorism : विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय समुदाय से सभी तरह के आतंकवाद का पूरी मजबूती से मुकाबला करने और आतंकी पनाहगाहों तथा आतंकवाद के वित्त पोषण नेटवर्क को नष्ट करने का आह्वान किया। जयशंकर ने यह टिप्पणी लाओस की राजधानी वियनतियाने में 31वें आसियान क्षेत्रीय मंच (एआरएफ) में की।
ALSO READ: आतंकवाद को पनाह देने वाले देशों को अलग-थलग और बेनकाब करें : जयशंकर
उन्होंने अपने संबोधन के बारे में ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, सभी तरह के आतंकवाद से लड़ने को लेकर प्रतिबद्ध रहें, आतंकी पनाहगाहों और संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित आतंकवाद के वित्त पोषण नेटवर्क को नष्ट करें तथा साइबर अपराध से निपटें। एआरएफ बदलाव ला सकता है।
 
जयशंकर ने कहा कि कोविड, संघर्ष और जलवायु आज दुनिया में व्याप्त समस्याओं को उजागर करते हैं। उन्होंने कहा, समाधान केवल सहयोग- आर्थिक, राजनीतिक, तकनीकी और संपर्क के माध्यम से ही निकल सकते हैं। उन्होंने कहा कि केवल अंतरराष्ट्रीय सहयोग से ही यह सुनिश्चित हो सकता है कि वैश्विक साझा संसाधन सुरक्षित रहें और वैश्विक वस्तुओं की आपूर्ति हो।
ALSO READ: कच्चातिवु द्वीप को सिरदर्द मानते थे नेहरू, एस. जयशंकर ने किया कांग्रेस पर हमला
जयशंकर दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्रों के संगठन (आसियान) की बैठकों में भाग लेने के लिए लाओस की राजधानी में हैं। उन्होंने कहा कि भारत आसियान की एकता और हिंद-प्रशांत पर आसियान दृष्टिकोण (एओआईपी) तथा भारत की हिंद-प्रशांत महासागर पहल और एओआईपी के बीच तालमेल का दृढ़ता से समर्थन करता है।
ALSO READ: जयशंकर ने चीनी विदेश मंत्री से की मुलाकात, कहा- LAC और पूर्व में हुए समझौतों का हो सम्मान
विदेश मंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानूनों के अनुसार क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा, नौवहन और उड़ान की स्वतंत्रता तथा विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के महत्व को मान्यता दिए जाने की आवश्यकता है। जयशंकर ने यह भी कहा कि भारत आने वाले वर्षों में एआरएफ गतिविधियों में योगदान देने की अपनी प्रतिबद्धता पर अडिग है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख