dharma sangrah
✕

अंतरिक्ष में रूस का लग्जरी होटल बनेगा

Updated: शनिवार, 30 दिसंबर 2017 (12:01 IST)
नई दिल्ली। एक ओर जहां अंतरिक्ष में जीवन की तलाश की जा रही है तो वहीं स्पेस टूरिज्म की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं और कई योजनाएं भी तैयार हैं। कई बड़े देश आमदनी के लिए अंतरिक्ष की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं। ऐसी ही एक खास योजना के साथ रूस भी तैयार है। वह अंतरिक्ष में एक लग्जरी होटल का निर्माण करने जा रहा है। 
 
हालांकि यहां ठहरने के लिए आपको तगड़ा खर्चा करना होगा लेकिन अंतरिक्ष में जाने का ख्वाब पाले लोगों के लिए केवल वहां जाना ही नहीं बल्कि रुकने का भी इंतजाम हो जाएगा। 'पॉपुलर मैकेनिक्स' मैगजीन के अनुसार, 'कोई भी व्यक्ति अंतरिक्ष में बनने वाले इस आलीशान होटल में कुछ वक्त बिता सकता है।' 
 
उसे न केवल यहां रुकने का मौका मिलेगा बल्कि अंतरिक्ष में चहल कदमी का अवसर भी मिलेगा। ऐसे साइट सीन जिसकी उसने केवल कल्पना ही की हो, हकीकत में साकार हो सकेंगे। अंतरिक्ष की हवा महसूस करने का रोमांच आपको मिल सकेगा। वहां के दृश्य भी आप देख सकेंगे। 
 
अगर घूमना चाहें तो एक्सपर्ट की व्यवस्था भी होगी। यहां एक सप्ताह की कीमत ही बहुत होगी इसके अलावा अगर ज्यादा रुकना चाहेंगे तो कीमत बढ़ती जाएगी। रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोसकॉसमस की योजना अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में आलीशान होटल बनाने की है। 
 
इस होटल में बकायदा खास सुविधाओं से युक्त कमरे होंगे जिनकी खिड़कियों से अंतरिक्ष का नजारा देखा जा सकेगा। मेडिकल व हाइजीन स्टेशंस भी होंगे। इस आलीशान होटल में पर्सनल हाइजीन सुविधाओं के अतिरिक्त एक्सरसाइज के उपकरण भी होंगे। इससे भी खास बात यहां वाई-फाई की सुविधाएं भी होंगी। क्या आप इस बारे में सोच भी सकते थे?
 
'पॉपुलर मैकेनिक्‍स' के मुताबिक, कोई भी व्यक्ति अंतरिक्ष में बनने वाले इस आलीशान होटल में कुछ वक्त बिता सकता है। वहां 1-2 सप्ताह तक रुकने के लिए यात्रियों को 4 करोड़ अमेरिकी डॉलर खर्च करना होगा। लेकिन यदि वह अतिरिक्‍त 2 करोड़ अमेरिकी डॉलर का भुगतान करता है तो एक स्पेस एक्सपर्ट की निगरानी में उसे अंतरिक्ष में चहलकदमी का मौका भी मिलेगा।
 
रूसी स्पेस कॉन्ट्रैक्टर आरकेके एनर्जिया को इस होटल के निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है। इसको बनाने में भी बहुत अधिक खर्चा आएगा। कंपनी का कहना है कि यदि हर साल करीब 12 पैसेंजर्स एक सप्ताह का समय अंतरिक्ष स्टेशन में बनने वाले होटल में बिताएंगे, तब अगले कुछ सालों में इसकी लागत वसूली जा सकेगी।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

UP Assembly Election 2027: सपा से तकरार के बीच इमरान मसूद का मायावती को खुला न्योता! क्या 30 साल बाद फिर साथ आएंगे 'हाथ' और 'हाथी'?

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में हो सकती है INDIA गठबंधन की रैली, कांग्रेस ने प्रशासन से 7 दिसंबर से मांगा मैदान

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अगला लेख