गुरुवार, 10 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Russia made the world's first Nasal Vaccine
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 1 अप्रैल 2022 (23:38 IST)

रूस ने बनाई दुनिया की पहली Nasal Vaccine, स्पूतनिक का ही नेजल वर्जन है

रूस ने बनाई नेजल वैक्सीन
नई दिल्ली। यूक्रेन के साथ युद्ध में उलझे रूस ने एक और धमाका कर दिया है। दरअसल, रूस ने दुनिया की पहली नेजल वैक्सीन (Nasal Vaccine) का निर्माण कर लिया है। इसे रूसी वैक्सीन स्पूतनिक का ही नेजल वर्जन कहा जा रहा है।
 
जानकारी के मुताबिक लंबे समय से रूस द्वारा इस नेजल वैक्सीन का ट्रायल किया जा रहा था। यह वैक्सीन नाक के जरिए दी जाएगी। इसे इंट्रानेजल वैक्सीन भी कहा जाता है। हालांकि इस तरह की वैक्सीन के लिए कई अन्य देश भी काम कर रहे हैं, लेकिन रूस ने सबसे पहले नेजल वैक्सीन बना ली है। 
 
भारत भी नाक से दी जाने वाली वैक्सीन के निर्माण जुटा है। ये वैक्सीन भारत बायोटेक द्वारा वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के साथ मिलकर तैयार की जा रही है। इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी कई बार उल्लेख कर चुके हैं। 
 
उल्लेखनीय है कि दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर 48 करोड़ 91 लाख 87 हजार 542 हो गई है, जबकि मरने वालों का आंकड़ा 61 लाख 68 हजार से ज्यादा हो चुका है। अकेले अमेरिका में ही 10 लाख से ज्यादा लोगों की कोरोना के चलते मौत हो गई, जबकि भारत में यह आंकड़ा 5 लाख 21 हजार से ज्यादा है।
ये भी पढ़ें
सिद्धू ने साधा AAP सरकार पर निशाना, बोले- जिसके लिए पंजाब ने वोट दिया, यह वो बदलाव नहीं...