biodatamaker

14 साल की बेटी को मिली प्‍यार की सजा, नींद में सोते वक्‍त पि‍ता ने की हत्‍या

Updated: गुरुवार, 28 मई 2020 (19:59 IST)
ऑनर क‍िलिंग के मामले अब तक भारत में ही सुनने में आते थे। लेक‍िन यह अब ईरान में भी होने लगा है। ईरान में 14 साल की एक लड़की को उसके ही प‍िता ने गला रेत कर मार डाला। उसका कसूर बस इतना था क‍ि वो एक लड़के से प्‍यार करती थी।

दुखद तो यह है क‍ि लड़की स‍िर्फ 14 साल की थी। इस पूरे मामले को लेकर सोशल मीड‍िया में उफान आया हुआ है। ट्व‍िटर पर रोम‍िना अशरफी के नाम से कई ट्रेंड्स चल रहे हैं।

मीड‍िया र‍िपोर्ट के मुताबि‍क 14 साल की रोम‍िना 34 साल के बॉयफ्रेंड से प्यार करती थी। हाल ही में वो उसके साथ भाग भी गई थी लेक‍िन पुल‍िस ने उन्‍हें खोज ल‍िया था। इसके बाद पुल‍िस ने रोम‍िना को उसके प‍िता को सौंप द‍िया था। रोम‍िना ने घर जाने से पहले पुल‍िस को बताया था क‍ि घर जाने पर उसकी हत्या की जा सकती है लेक‍िन पुल‍िस ने उसकी इस आशंका को गंभीरता से नहीं ल‍िया।

ईरानी मीड‍िया के अनुसार घर पर जब रोमिना अपने कमरे में सोई हुई थी तब उसके पिता ने दरांती से उसकी गर्दन काट दी। बाद में उसने पुल‍िस के सामने हत्‍या करना कबूल कर लिया।

उल्‍लेखनीय है क‍ि ईरान में शरिया कानून के तहत ऑनर किलिंग या डोमेस्टिक वायलेंस में शाामिल खून के संबंधियों (पिता या भाई) के लिए सजा का प्रावधान बहुत कम है। इस कारण दोषियों को सख्त सजा नहीं मिल पाती है। ईरान में ऑनर किलिंग के दोषियों को तीन से 10 साल की सजा का प्रावधान है।

रोमिना अशरफी हत्या के बाद ईरान की सोशल मीडिया में जमकर लोगों ने अभियान चलाया। फारसी में रोमिना अशरफी हैशटैग को ट्विटर पर 50 हजार से ज्‍यादा बार ट्वीट किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने ईरान के कानून में बदलाव की मांग की है जिसमें महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार भी शामिल हैं।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख