गुरुवार, 4 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. robert kiyosaki says debt is money tells secret for make money
Last Updated : शुक्रवार, 5 जनवरी 2024 (13:18 IST)

Rich dad poor dad के लेखक ने कहा,मेरे ऊपर 1 अरब डॉलर का कर्ज, लेकिन कोई टेंशन नहीं, क्‍या है वजह?

robert kiyosaki
Photo: social media
Rich dad poor dad : आमतौर पर भारत में लोग कर्ज को बुरा मानते हैं और कर्ज लेने से बचते हैं। लेकिन दुनिया के मशहूर लेखक रॉबर्ट कियोसाकी इसके ठीक उलटा सोचते हैं। बता दें कि रॉबर्ट कियोसाकी पॉपुलर किताब rich dad poor dad के लेखक हैं। उनका बयान अब जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल, मशहूर किताब रिच डैड, पुअर डैड के लेखक और एंटरप्रेन्योर रॉबर्ट कियोसाकी ने हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान खुलासा किया कि उन पर एक अरब डॉलर से ज्यादा का कर्ज है, लेकिन वह इससे बिल्कुल परेशान नहीं है बल्कि इस कर्ज से ही उन्होंने पैसा बनाया है।

कर्ज से कैसे बनेगा पैसा : पॉडकास्ट में रॉबर्ट कियोसाकी ने कर्ज को लेकर अपनी फिलॉसफी बताते हुए संपत्ति (Assets)और देनदारी (Liabilities) में एक बड़ा अंतर होता है और जो व्यक्ति इस अंतर को समझ जाता है, वही पैसा कमाना सीख जाता है। एक उदाहरण देते हुए कियोसाकी ने कहा कि अगर वह कर्ज लेकर महंगी कार जैसे फरारी या रॉल्स रोयस खरीदते हैं तो यह गलत है, क्योंकि ये देनदारियां हैं और वक्त के साथ इनकी कीमत घटती है। गौरतलब है कि एसेट्स या संपत्ति वह चीजें होती हैं, जो भविष्य में आर्थिक फायदा पहुंचाएं। वहीं देनदारियां या लायबिलिटीज वो चीजें हैं, जिनकी भविष्य में आपकी जेब पर बोझ बनेंगी। जैसे कियोस्की बताते हैं कि महंगी कार देनदारियां हैं और रियल एस्टेट में निवेश एसेट्स है।

सोने-चांदी से होगी बचत : वीडियो में कियोसाकी बताते हैं कि वह नकदी नहीं बचाते बल्कि इसकी जगह सोने चांदी में बचत करते हैं। कियोसाकी कहते हैं कि मुझ पर अरब डॉलर का कर्ज है क्योंकि कर्ज ही पैसा है। उन्होंने कहा कि अच्छा कर्ज पैसा बनाता है और बुरा कर्ज आपकी कमाई घटाता है। उन्होंने कहा कि लोगों को कर्ज लेकर निवेश करना चाहिए, खासकर रियल एस्टेट में।
Edited By : Navin Rangiyal
ये भी पढ़ें
UP में पुलिस से मुठभेड़, 1 लाख का इनामी बदमाश ढेर