दर्दनाक सड़क हादसा, बस पलटने से 25 लोगों की मौत, 27 घायल
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बुधवार को एक यात्री बस पलट जाने से कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई। अफगानिस्तान में सड़क दुर्घटनाएं आम बात हैं। हादसों के कई कारण हैं जिनमें दशकों के संघर्ष के बाद खराब सड़कें, राजमार्गों पर खतरनाक ड्राइविंग और नियमों की अनदेखी शामिल है।
अफगानिस्तान में अधिकांश बसें पुरानी और तकनीकी रूप से असुरक्षित हैं और यह भी हादसे की बड़ी वजह है। तालिबान के एक अधिकारी ने इस हादसे का बारे में जानकारी दी है। यह घटना सुबह काबुल के अरघंडी इलाके में हुई।
बस दक्षिणी अफगानिस्तान से हेलमंद और कंधार के यात्रियों को लेकर आ रही थी। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल मतीन कानी ने बताया कि यह दुर्घटना लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुई, जिसमें 27 लोग घायल भी हुए हैं। इससे एक सप्ताह से भी कम समय पहले पश्चिमी हेरात प्रांत में करीब 80 लोगों की मौत हो गई थी। इनपुट एजेंसियां Edited by : Sudhir Sharma